नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स पार्टी करते हुए पकड़ा है, तबसे एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े को खूब टारगेट कर रहे हैं, इसी कड़ी में उन्होंने आरोप लगाया है कि समीर वानखेड़े मुस्लिम हैं, अब खुद समीर वानखेड़े के पिता सामने आये हैं और नवाब मलिक के आरोपों का बेबाकी से जवाब दिया है.
नवाब मलिक के आरोपों को लेकर समीर वानखेड़े के पिता ज्ञानदेव वानखेड़े ने कोर्ट जाने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि उनके बेटे को फंसाया जा रहा है। ये सब नवाब मलिक के दामाद को गिरफ्तार किए जाने के बाद से हो रहा है। दामाद की गिरफ्तारी के बाद नवाब मलिक आरोप लगा रहे हैं। इसी के साथ ज्ञानदेव वानखेड़े ने खुद को जन्मजात हिंदू और बेटे समीर को महाभारत का अर्जुन कहा है।
महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक ने सोमवार को समीर वानखेड़े पर नए आरोप लगाए। मलिक ने एक कथित जन्म प्रमाण पत्र में फर्जीवाड़े का आरोप लगाया। मलिक ने कथित जन्म प्रमाण पत्र की कॉपी ट्वीट कर इशारों में कहा कि समीर वानखेड़े के पिता और मां मुस्लिम थी और उन्होंने फर्जी जाति सर्टिफिकेट बनवाया है।





