Thursday, March 19, 2026
Uncategorized

37 रिश्तेदारों से शादी बैन हुई,अब हलाला पूरी तरह खत्म,अपनी बहन,बुआ,दादी,नानी भतीजी,भांजी से शादी बैन

बहन, भतीजी, मौसी, बुआ… गुजरात में इन 37 रिश्तों में से किसी को नहीं बना सकेंगे बीवी: UCC बिल को कैबिनेट ने दी मंजूरी, हलाला पूरी तरह बैन

गुजरात सरकार पूरे राज्य में सभी धर्मों, पंथों, समुदायों के लिए शादी, तलाक, उत्तराधिकार वगैरह के कानूनों में बराबरी लाने के लिए यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने जा रही है। इसके लिए सरकार की तरफ से बनाई गई कमेटी ने दो दिन पहले मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को फाइनल ड्राफ्ट सौंपा था, जिसके आधार पर एक बिल तैयार किया गया। इसे कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। यह बिल अब विधानसभा के चल रहे सेशन में पेश किया जाएगा।

OPINDIA के पास UCC बिल के ड्राफ्ट की एक कॉपी मौजूद है। जिसमें शादी और तलाक, इसके रजिस्ट्रेशन, उत्तराधिकार वगैरह के मामलों पर डिटेल में नियम दिए गए हैं। ये नियम सभी समुदायों पर इन सभी मामलों के लिए एक जैसे नियम लागू होंगे। नियमों में यह भी बताया गया है कि किन रिश्तों के बीच शादी या निकाह नहीं हो पाएगा। पुरुषों और महिलाओं के लिए दो लिस्ट दी गई हैं, जिनमें 37 रिश्ते शामिल हैं।

क्रम कोई भी पुरुष इस महिला से शादी नहीं कर सकता। कोई भी महिला इस पुरुष से शादी नहीं कर सकती
1 माता पिता
2 पिता की विधवा (सौतेली माँ) माँ का पति (सौतेला पिता)
3 माँ की माँ पिता के पिता
4 माँ के पिता की विधवा (सौतेली दादी) पिता की माँ के पति (सौतेले दादा)
5 माँ की माँ की माँ पिता के पिता के पिता
6 माँ की माँ के पिता की विधवा (सौतेली दादी) पिता के पिता की माँ के पति (सौतेले परदादा) पिता के पिता की माँ के पति (सौतेले परदादा )
7 माँ के पिता की माँ पिता की माँ के पिता
8 माँ के पिता के पिता की विधवा (सौतेली परनानी) पिता की माँ की माँ के पति (सौतेले परदादा)
9 पिता की माँ माँ के पिता
10 पिता के पिता की विधवा (सौतेली दादी) माँ की माँ का पति (सौतेला दादा)
11 पिता की माँ की माँ माँ के पिता के पिता
12 पिता की माँ के पिता की विधवा (सौतेली परदादी) माँ के पिता की माँ के पति (परदादा)
13 पिता के पिता की माँ माँ की माँ के पिता
14 पिता के पिता के पिता की विधवा (सौतेली परदादी) माँ की माँ की माँ के पति (परदादा)
15 पुत्री पुत्र
16 बेटे की विधवा बेटी का विधुर
17 बेटी की बेटी बेटे का बेटा
18 बेटी के बेटे की विधवा बेटे की बेटी का पति
19 बेटे की बेटी बेटी का बेटा
20 बेटे के बेटे की विधवा बेटी की बेटी का पति
21 बेटे के बेटे का बेटा बेटी की बेटी की बेटी
22 बेटी की बेटी के बेटे की विधवा बेटे के बेटे की बेटी का पति
23 बेटी के बेटे की बेटी बेटे की बेटी का बेटा
24 बेटी के बेटे के बेटे की विधवा बेटे की बेटी की बेटी का पति
25 बेटे की बेटी की बेटी बेटी के बेटे का बेटा
26 बेटे की बेटी के बेटे की विधवा बेटी के बेटे की बेटी का पति
27 बेटे के बेटे की बेटी बेटी की बेटी का बेटा
28 बेटे के बेटे के बेटे की विधवा बेटी की बेटी का पति
29 बहन भाई
30 बहन की बेटी भतीजा
31 भाई की बेटी बहन का बेटा
32 माँ की बहन माँ का भाई
33 पिता की बहन पिता का भाई
34 पिता के भाई की बेटी पिता के भाई का बेटा
35 पिता की बहन की बेटी पिता की बहन का बेटा
36
37
माँ की बहन की बेटी और
माँ के भाई की बेटी
माँ की बहन का बेटा और
माँ के भाई का बेटा

(पहली लिस्ट में ‘विधवा’ शब्द में तलाकशुदा पत्नी भी शामिल है और दूसरी लिस्ट में ‘पति’ शब्द में तलाकशुदा पति भी शामिल है।)

गुजरात में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू होने के बाद 37 रिश्तों के बीच शादी या निकाह मुमकिन नहीं होगा। कानूनी तौर पर इस पर रोक लग जाएगा। बिल अभी ड्राफ्ट फॉर्म में है। असेंबली से पास होने और गवर्नर के साइन होने के बाद यह कानून बन जाएगा।

(मूल रूप से यह लेख गुजराती में लिखा गया है। इसे पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)

Leave a Reply