Monday, March 23, 2026
Uncategorized

तेजस्वी यादव ने ईसाई एलेक्सिस रशेल से शादी करके,कलंकित किया परिवार और समाज को

एलेक्सिस पेशे से एयर होस्टेस रही हैं और चंडीगढ़ से है नाता
तेजस्वी यादव के ससुर स्कूल के प्रिंसिपल रहे हैं।

तेजस्वी यादव ने अपनी मंगेतर एलेक्सिस से शादी कर ली है। दोनों को शानदार फोटो अब लोगों के सामने है। लाल सुर्ख जोड़े में उनकी मंगेतर एलेक्सिल गजब ढा रही थीं। इस खास कार्यक्रम में लालू यादव परिवार से जुड़े खास लोग शामिल हुए। सगाई की रस्म तेजस्वी यादव की बड़ी बहन डॉ मीसा भारती के फॉर्म हाउस पर संपन्न हुई।
तेजस्वी यादव और एलेक्सिस एकदूसरे को पिछले 6 साल से जानते थे और पुराने दोस्त रहे हैं।तेजस्वी की दुल्हनिया एलेक्सिस की बात करें तो वो दिल्ली के वसंत विहार में रहती हैं, बताया जाता है कि एलेक्सिस संग तेजस्वी का रिश्ता लालू प्रसाद यादव का पसंद नहीं था क्योंकि एलेक्सिस क्रिश्चियन हैं, हालांकि बाद में लालू प्रसाद की इस शादी के लिए रजामंदी मिल गई।

 तेजस्वी यादव की शादी कल दिल्ली के सैनिक फार्म हाउस में क्रिस्चन कमन्युटी से आने रशेल नामक लड़की हो गयी । दोनो की शादी गुप्त तरीके से की गई , मीडिया को प्रतिबन्ध किया गया । शादी में बहुत करीबी लोग एवम परिवार के सदस्य शामिल हुए । शादी के बाद आज तेजस्वी के मामा साधु यादव पूरे गुस्से में दिखे। बताते चले कि कभी लालू यादव और राबड़ी देवी की परछाई बने रहने वाले राबड़ी देवी के भाई साधु यादव का 2009 से ही लालू परिवार से विवाद चल रहा है । भाई बहन की बीच संबंध खत्म हो चुके है ।

इस बीच साधु यादव को तेजस्वी की शादी की जानकारी मिलने पर वे मीडिया के सामने जमकर अपनी भड़ास निकाले । साधु यादव ने कहा की तेजस्वी ने क्रिश्चियन कम्युनिटी की लड़की से शादी करके परिवार ही नहीं बल्कि पूरे यादव समाज को कलंकित किया है ।उन्होंने कहा कि बिहार के 21 परसेंट यादव के भरोसे लालू जी सत्ता में बने रहे थे ,लेकिन अब वही यादव समाज तेजस्वी यादव को वाइकाट करेगा। उन्होंने कहां की तेजस्वी यादव को यादव समाज में लड़की की कमी हो गई थी क्या। जो वह ईसाई धर्म के लड़की से शादी किया। साधु यादव ने कहा लालू जी दूसरे को भकचोंधर बोलते थे , सबसे बड़ा भकचोंधर तेजस्वी है ।
उनका कहना है कि यादव समाज अपने समाज का नेता लालू जी और उसके परिवार को मानता था लेकिन तेजस्वी ने यादव के सपने को चकनाचूर कर दिया। साधु यादव ने बताया कि अब तेजस्वी मुख्यमंत्री का सपना छोड़ दें । क्योंकि वह अब यादव नहीं क्रिश्चियन हो चुके हैं। उन्होंने कहा की लालू यादव अपनी बेटियों के शादी यादव से किए । कुल खानदान को सब दिन ध्यान रखें तो फिर तेजस्वी यादव में इतनी बड़ी गलती कैसे किए इस दौरान साधु यादव ने तेजस्वी पर अपशब्दों का भी इस्तेमाल किए मीडिया द्वारा जगदानंद सिंह के बयान धनु प्रदर्शन नहीं किए जाने पर साधु यादव ने कहा की जगदानंद सिंह पर जमकर गुस्सा किए उन्होंने कहा कि हमारे परिवार को खत्म करने वाला जगदानंद ही है। उन्होंने इतना तक कहा की राष्ट्रीय जनता दल को हम लोगों ने सींचा है अगर यह लोग बर्बाद करेंगे तो हम उस में ताला लगा देंगे।

Leave a Reply