Wednesday, April 1, 2026
Uncategorized

स्वामी प्रसाद मौर्य की असली कहानी: बेटे उत्कर्ष को टिकट मांगी,बेटी पहले ही सांसद भाजपा से,अभी अखिलेश के साथ फोटो पुरानी

उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले दलबदल का दौर शुरू हो गया है। बीजेपी में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य (swami prasad maurya) के इस्तीफा देने से पार्टी के वरिष्ठ नेता भी चौंक गए हैं। उधर अखिलेश यादव ने ट्वीट कर मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के सपा (samajwadi party) में शामिल होने की सूचना दी। वहीं मौर्य की बेटी (mp sanghamitra) ने इसे गलत करार दिया।

  • संघमित्रा ने कहा, सपा में शामिल होने की खबर गलत
  • पिता (स्वामी प्रसाद मौर्य) दो दिन में तय करेंगे रणनीति
  • पहले भी शिवपाल के साथ वायरल हो चुकी है तस्वीर

लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Election) के ठीक पहले योगी सरकार में मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami prasad maurya) ने बीजेपी छोड़ साइकिल की सवारी कर ली ऐसी अफवाह फैलाई गई है. इससे यूपी की सियासत गर्म हो गई. स्वामी प्रसाद ने बीजेपी पर पिछड़ों और दलितों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ी ये भी कहा गया, लेकिन सूत्रों से जो खबरें आ रही हैं पार्टी छोड़ने की वजह उनके बेटे को टिकट नहीं देना बताया जा रहा है. सूत्र बताते हैं कि स्वामी प्रसाद मौर्य अपने बेटे उत्कृष्ट मौर्य के लिए रायबरेली के ऊंचाहार से टिकट मांग रहे थे, लेकिन बीजेपी इसको लेकर तैयार नहीं थी.

गौरतलब है कि स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी पहले से ही बीजेपी की सांसद है. सूत्रों की मानें तो स्वामी अपने बेटे के लिए टिकट को लेकर पार्टी पर लगातार दबाव बना रहे थे, इस पर बीजेपी की ओर से उनके मंत्री होने की बात कहकर टिकट दिए जाने से किनारा किया तो उन्होंने बीजेपी को ही किनारे करने का मन बना लिया. बताते हैं कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने इसके बाद ही अखिलेश यादव से संपर्क किया. मंगलवार को मंत्रिमंडल और बीजेपी से त्यागपत्र देकर समाजवादी पार्टी का रूख कर लिया.

मौर्य का यह बयान आने से पहले ही समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मौर्य के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा कर उनका सपा में स्वागत भी कर दिया। अखिलेश के ट्वीट और मौर्य के इस बयान से उनकी भावी रणनीति पर सस्पेंस गहरा गया कि उन्होंने अभी सिर्फ मंत्री पद से इस्तीफा दिया है।

भविष्य को लेकर बढ़ाया सस्पेंस
मौर्य ने सपा में शामिल होने के सवाल पर यह कह कर सस्पेंस पैदा कर दिया कि वह आगे का फैसला अपने कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श करने के बाद ही करेंगे। इसके पहले अखिलेश ने ट्वीट कर कहा, ”सामाजिक न्याय और समता-समानता की लड़ाई लड़ने वाले लोकप्रिय नेता स्वामी प्रसाद मौर्य जी एवं उनके साथ आने वाले अन्य सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का सपा में ससम्मान हार्दिक स्वागत । सामाजिक न्याय का इंक़लाब होगा, बाइस में बदलाव होगा।

बताया जा रहा है कि स्वामी प्रसाद मौर्य की सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से लंबी बातचीत हुई है. इसमें उन्होंनें बेटे उत्कृष्ट मौर्य के लिए ऊंचाहार सीट से टिकट भी मांगा है जिसके लिए अखिलेश ने सहमति भी जता दी है.

Leave a Reply