Wednesday, February 25, 2026
Uncategorized

भारत का मुसलमान सांसद खुल कर आया,तालिबान के पक्ष में

अफगानिस्तान पर तालिबानी शासकों के कब्जे से पूरी दुनिया चिंतित है और सभी देश अपने नागरिकों को वहाँ से निकालने में लगे हुए हैं। अफगानिस्तान में तालिबानी शासन के फिर से आने पर लोगों में खासा डर देखा जा रहा है।

इसी बीच उत्तर प्रदेश के संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है। सपा सांसद ने तालिबान शासकों के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि तालिबान एक ऐसी ताकत है, जिसने रूस और अमेरिका जैसे शक्तिशाली देशों को भी अपने देश पर कब्जा नहीं करने दिया।

अपने बयानों के कारण विवादों में रहने वाले शफीकुर्रहमान ने तालिबानियों की तारीफों के पुल बाँधते हुए कहा कि अब तालिबान अपने देश को आजाद कर उसे चलाना चाहता है, यह उसका आंतरिक मामला है। उन्होंने कहा कि भारत में भी अंग्रेजों से पूरे देश ने लड़ाई लड़ी थी। रहा सवाल हिंदुस्तान का तो यहाँ कोई अगर कब्जा करने आएगा तो उससे लड़ने को देश मजबूत है।

इसके अलावा सपा सांसद ने भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि जब बीजेपी ने देश की जनता के हित के लिए कोई काम नहीं किया है तो जन आशीर्वाद यात्रा निकालने का क्या मतलब है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में आम आदमी से लेकर किसान तक सभी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी की भी राज्य में सरकार थी, लेकिन हमने लोगों को कभी परेशान नहीं किया।

यह पहली बार नहीं है जब सांसद ने विवादित बयान दिया हो। इससे पहले भी उन्होंने भाजपा सरकार को मुस्लिम विरोधी बताया था। उन्होंने कहा था, ”बीजेपी ने न सिर्फ शरीयत से छेड़छाड़ की बल्कि लड़कियों को पकड़वाकर बलात्कार भी कराया। मुसलमानों के साथ मॉब लिंचिंग और तमाम ज्यादतियाँ की हैं। सरकार अब कोरोना के रूप में इसका खामियाजा भुगत रही है।”

Leave a Reply