Thursday, September 19, 2024
Uncategorized

सोनिया गांधी की जमकर बहस स्मृति ईरानी से,अधीर रंजन चौधरी ने माफीनामा भेजा राष्ट्रपति को

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की ओर से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘राष्ट्रपत्नी’  किए जाने का विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। संसद में जोरदार हंगामा के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और स्मृति ईरानी के बीच तीखी बहस हुई तो अब भाजपा और कांग्रेस में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला चल पड़ा है। भाजपा ने जहां स्मृति ईरानी को धमकाए जाने का आरोप लगाया है तो कांग्रेस का दावा है कि सोनिया गांधी से बदसलूकी हुई, जिससे उन्हें चोट भी पहुंच सकती थी। अब झारखंड के गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कई पुराने मुद्दे उछाल दिए हैं। उन्होंने कहा है कि कभी गांधी परिवार के खिलाफ बोलने की वजह से तबके भाजपा अध्यक्ष और मौजूदा रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को टारगेट किया गया था।

निशिकांत दुबे ने ट्वीट किया, ”सोनिया गांधी जी आपकी पार्टी ने केवल आपके परिवार के ट्रस्ट के बारे में 2012 में बोलने के कारण उस वक्त के भाजपा अध्यक्ष और आज देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को संसद की प्रिवलेज कमिटी में बुलाने का 10 नोटिस दिया, यही कांग्रेस का लोकतंत्र है और संसद के दुरुपयोग का इतिहास।” गौरतलब है कि राजनाथ सिंह ने हरियाणा के गुड़गांव में राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट को 5 एकड़ जमीन आवंटित किए जाने के मामले में आरोप लगाया था कि सोनिया गांधी ने किसानों पर दबाव डलवाया। प्रिवलेज कमिटी के तब मुखिया रहे पीसी चाको ने कहा था कि राजनाथ सिंह ने एक अन्य लोकसभा सांसद के खिलाफ आधारहीन आरोप लगाए। इसी को लेकर तब के भाजपा अध्यक्ष को नोटिस जारी किए गए थे।

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhary) की ‘राष्ट्रपत्नी विवाद’ के बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani)ने राष्ट्रपति भवन में दौरा किया और नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) से मुलाकात की है। इनके अलावा कई और बीजेपी नेताओं ने भी मूर्मू से मुलाकात की है।

इससे पहले सुबह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राष्ट्रपति से उनके दो विभागों के राज्य मंत्रियों- महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री महेंद्र मुंजपारा और अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री जॉन बारला के साथ दौरा किया।

(माफीनामा कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का)

अधीर रंजन ने राष्ट्रपति मुर्मू से मांगा मिलने का वक्त

वही खबरों के मुताबिक ‘राष्ट्रपत्नी विवाद’ टिप्पणी को लेकर अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति मुर्मू से मिलने का वक्त मांगा है। उन्होंने बताया कि वो खुद मुर्मू से माफी मांगने जाएंगे। हालांकि अब तक उन्हें मिलने का वक्त नहीं दिया गया है।

बता दें कि गुरूवार को संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मांफी मांगने पर काफी बवाल मचा हुआ था। क्योंकि कांग्रेस नेता अधीर रंजन जौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर कुछ विवादित बयान दिया था।

‘राष्ट्रपत्नी’ कहकर संबोधित किया था

अधीर रंजन चौधरी ने बुधवार को ईडी द्वारा सोनिया गांधी से पूछताछ का विरोध करते हुए मीडिया से बात करते हुए मुर्मू को दो बार ‘राष्ट्रपत्नी’ कहकर संबोधित किया लेकिन तीसरे मौके पर ‘राष्ट्रपति’ का इस्तेमाल किया। चौधरी ने अपने एक बयान में कहा, “हिन्दुस्तान की राष्ट्रपति जी सबके लिए हैं। राष्ट्रपति जी नहीं राष्ट्रपत्नी जी, हिन्दुस्तान की राष्ट्रपत्नी जी सबके लिए हैं। हमारे लिए क्यों नहीं।” इस बयान को देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान के तौर पर देखा जा रहा है।

इस पर सांसद में बीजेपी और कांग्रेस नेताओं के बीच नोकझोक भी हुई। सदन की कार्यवाही स्थगित किए जाने बाद सदन के बाहर सोनिया गांधी और स्मृति ईरानी की तीखी बहस हुई है। इतना ही नहीं सोनिया गांधी ने स्मृति ईरानी से ‘Dont talk to me’ तक कह दिया।

Leave a Reply