MP के जबलपुर में छिपे थे सैकड़ों बांग्लादेशी-रोहिंग्या घुसपैठिए, SIR ने खोली पोल: सरकारी जमीन पर कब्जा कर बसे, आम नागरिकों का हक मार उठा रहे थे योजनाओं का फायदा

हिन्दू संगठनों ने इन घुसपैठियों की जानकारी प्रशासन को दी थी। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल समेत लोकल हिंदू संगठनों ने 27 नवंबर 2025 तक घुसपैठियों से सरकारी जमीन खाली कराने का अल्टीमेटम भी दिया है। हिंदू संगठनों ने कहा है कि अगर प्रशासन गैर-कानूनी तरीके से रह रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करता है, तो वे सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
जबलपुर के हिनोतिया भोई इलाके में रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठिए सालों से अवैध तरीके से रह रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बाहर से आए कुछ आपराधिक तत्वों की वजह से जबलपुर का माहौल खराब हो रहा है।
VHP के डिपार्टमेंट कोऑर्डिनेटर सुमित सिंह ठाकुर ने आरोप लगाया है कि अवैध तरीके से रह रहे घुसपैठियों ने न सिर्फ सरकारी जमीन पर कब्जा किया है, बल्कि उनके पास वोटर ID और आधार कार्ड भी हैं। ठाकुर ने कहा कि ये दस्तावेज धोखे से हासिल किए गए हैं।






