राजस्थान पुलिस की वर्दी फिर दागदार हुई है। मदद के नाम पर रेप करने का आरोप महिला ने लगाया है। झालावाड़ महिला थाने में तैनात SI विजय सिंह चौधरी पर FIR हुई है। दोनों एक-दूसरे को 6-7 साल से जानते हैं। महिला ने कोटा शहर के विज्ञान नगर थाने में रिपोर्ट दी है। उसने कहा है कि जिंदगी भर साथ रहने का वादा किया, अब वह मुकर गया है। उधर, आरोपी SI ने सफाई दी है। कहा कि उधार के रुपए मांगे तो आरोप लगाकर बदनाम करने लगी है।
Mnsnews > Uncategorized > बलात्कारी सब इंस्पेक्टर,





