Tuesday, March 31, 2026
Uncategorized

सरदार शिंदर सिंह ने घर मे पनाह दी मोहम्मद अशरफ अली को,नतीजा…नही रहे सरदार शिंदर सिंह

पंजाब के लुधियाना से एक दिल को दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक मुस्लिम शख्स ने अपनी प्रेमिका के 65 वर्षीय वृद्ध पिता की संपत्ति को हड़पने के लिए कुल्हाड़ी मारकर उसकी हत्या कर दी। आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पहचान 38 वर्षीय अशरफ अली के रूप में हुई है और वह मलेरकोटला में फोटो स्टूडियो चलाता है। उसने बुजुर्ग शिंदर सिंह का घर हथियाने के लिए उसकी हत्या की थी।
जानकारी के मुताबिक, लुधियाना के देहलो गाँव का निवासी शिंदर सिंह वन विभाग में दिहाड़ी मजदूर करते थे। मलेरकोटला का रहने वाला अशरफ अली उनके घर आया करता था। इसी दौरान अशरफ ने उनकी बेटी को फाँस लिया। मृतक की बेटी अपने पति से अलग हो चुकी थी और पिता के साथ ही रहती थी। इसी आन-जान के दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए।
इस रिश्ते ​की जानकारी जब मृतक वृद्ध को हुई तो उन्होंने इस पर कोई आपत्ति नहीं जताई। पति से अलग हो चुकी थी मृतक की बेटी अशरफ के साथ निकाह करना चाहती थी। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, वह उसके साथ अलग घर में रहना चाहती थी, लेकिन आरोपित की नजर उसके परिवार के घर पर थी।

रिपोर्ट में एक पुलिस अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि शिंदर के परिवार में चार लोग थे, लेकिन मृतक अपने परिवार में अकेले पुरुष थे। आरोपित अशरफ ने सोचा कि अगर उन्हें वह रास्ते से हटा देगा तो इस परिवार की संपत्ति पर उसका आसानी से कब्जा हो जाएगा।

मृतक बुजुर्ग 23 दिसंबर को बुटाहारी नहर के किनारे पेड़ों की पेंटिंग करने के लिए घर से निकला था, तभी अशरफ मौके पर पहुँचा और उसके साथ शराब पीने लगा। बाद में अशरफ ने वृद्ध पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अगले दिन लोगों को नहर के पास एक बुजुर्ग का शव मिला। पहचान करने के बाद आरोपित ने मृतक की बेटियों के साथ मिलकर उसका अंतिम संस्कार किया, ताकि किसी को भी उस पर शक ना हो। हालाँकि, बाद में वह घबराकर वहाँ से भाग गया। इस पर लोगों को शक हुआ और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply