Wednesday, February 25, 2026
Uncategorized

इतना गिरा इतना नीच इतना ओछा काम,शर्म आएगी खुद को इंसान कहने में,अब्बाअनीस, चाचा शादाब, नसीम, सलीम और दादा शहजादे गिरफ्तार

पुलिस को जाँच के दौरान पता चला कि शादाब के परिवार और शकील में काफी समय से मुकदमेबाजी चल रही है। इसमें कोर्ट ने शादाब और उसके परिवार के खिलाफ वॉरंट जारी किया था।

पिता अनीस ने अब्बू व भाई संग की बेटी की हत्या

पीलीभीत (Pilibhit) में 9 साल की बच्ची की हत्या का दर्दनाक मामला सामने आया है। इस घटना को बच्ची के अब्बू अनीस, दादा व चाचाओं ने मिलकर अंजाम दिया। हैवानियत इतनी कि जब बच्ची तड़प रही थी तो इन्हीं लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मामले में पुलिस ने बच्ची के दादा, अब्बू और तीन चाचा को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि अपने पड़ोसियों को फँसाने के लिए इन लोगों ने बच्ची की चाकू घोंपकर हत्या (Murder) कर दी। बच्ची का शव माधोपुर में मिला था।

पुलिस को जाँच के दौरान पता चला कि शादाब के परिवार और शकील में काफी समय से मुकदमेबाजी चल रही है। इसमें कोर्ट ने शादाब और उसके परिवार के खिलाफ वॉरंट जारी किया था। इसी बात से परेशान होकर उन्होंने शकील को फँसाने की योजना बनाई। शुक्रवार (2 दिसंबर, 2022) की शाम बच्ची का चाचा शादाब उसे मेला दिखाने के बहाने ग्राम सौदा पट्टी ले गया था।
पुलिस अधीक्षक दिनेश पी ने बताया, “वहाँ सभी आरोपित एकजुट हुए और बच्ची को एक बाग में ले जाकर नींद की गोली खिला दी। फिर उसे पराली में छुपा दिया। फिर शनिवार (3 दिसंबर, 2022) सुबह चार बजे चाकू घोंपकर हत्या कर दी। इसके बाद उसे मरा समझकर शकील को फँसाने के उद्देश्य से उसके खेत में फेंक दिया।”

उन्होंने बताया कि कुछ समय के बाद वे दोबारा खेत पर आए। हैरान करने वाली बात यह है कि उस वक्त बच्ची जिंदा थी। वे सभी बच्ची के मरने का इंतजार करने लगे। इस दौरान उसका वीडियो भी बनाया। मरने के बाद वीडियो बनाकर शकील के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। पुलिस ने पिता अनीस, चाचा शादाब, नसीम, सलीम और दादा शहजादे को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से चाकू और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए गए हैं।

 

 

Leave a Reply