Sunday, March 22, 2026
Uncategorized

नशे में था दूल्हा दानिश शेख,दुल्हन मुस्कान बोली क़ाज़ी से,कबूल नही,कैंसल हुआ निकाह

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में दुल्हन ने शादी के दौरान ही काजी साहब के सवाल पर कह दिया, कि मुझे निकाह मंजूर नहीं। बस फिर क्या था, शादी रुक गई औऱ बारात भी बेरंग लौट गई। बताया जा रहा है कि दुल्हन का होने वाला पति दानिश शेख शादी में जमकर टल्ली होकर बैठा था, जिसको लेकर दुल्हन ने ये शादी ही कैंसिल कर दी।

PunjabKesari, Marriage Break, Rajgarh, Madhya Pradesh, Nikah

मामला राजगढ़ जिले के सुठालिया का है जहां रविवार रात मुस्कान शेख की शादी इंदौर निवासी दानिश शेख से होना थी। रात में करीब 12:30 बजे जब निकाह होने वाला था, उसी दौरान दूल्हा दानिश शराब में जमकर टल्ली था। नशेड़ी दूल्हे के हावभाव देखकर मुस्कान समझ गयी थी। तभी उसने निकाह से मना कर दिया। दुल्हन के साहस का परिजनों ने साथ दिया और इस शादी को तोड़ना ही उचित समझा। दुल्हन के इस फैसले को सराहने सुठालिया टीआई रामकुमार रघुवंशी उसके घर पहुंचे, और उन्होंने दुल्हन व परिजनों से बात करके निर्णय को सही ठहराया।

Leave a Reply