Thursday, February 26, 2026
Uncategorized

राबर्ट वाड्रा करोना ग्रस्त,प्रियंका गांधी ने खुद को अकेला किया,चुनाव दौरे सारे रद्द

नई दिल्ली, एएनआइ। रॉबर्ट वाड्रा के कोरोना संक्रमित होने की खबर है। इसके चलते उनकी पत्नी और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा सेल्फ आइसोलेशन में चली गई हैं और उन्होंने असम, तमिलनाडु और केरल में चुनाव प्रचार भी रद कर दिया है। हालांकि, कोरोना जांच में उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इससकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी है। ट्विटर पर वीडियो शेयर करके प्रियंका ने कहा, ‘हाल में कोरोना संक्रमण के संपर्क में आने के चलते मुझे अपना असम, तमिलनाडु और केरल का चुनाव प्रचार रद करना पड़ रहा है। मेरी कल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, मगर डॉक्टरों की सलाह पर मैं अगले कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहूंगी। इस असुविधा के लिए मैं आप सभी से क्षमाप्रार्थी हूं। मैं कांग्रेस विजय की प्रार्थना करती हूं।’

कांग्रेस महासचिव असम में शुक्रवार को अंतिम चरण के मतदान से पहले तीन रैलियों को संबोधित करने वाली थीं। कांग्रेस महासचिव असम में शुक्रवार को अंतिम चरण के मतदान से पहले तीन रैलियों को संबोधित करने वाली थीं। इसके बाद वो शनिवार को तमिलनाडु और रविवार को केरल में रैली करने वाली थीं। उन्होंने असम, तमिलनाडु और केरल में कांग्रेस और पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया हैं, लेकिन पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार में अब तक नहीं दिखी हैं।

फेसबुक पोस्ट में रॉबर्ट वाड्रा ने दी संक्रमित होने की जानकारी
एक फेसबुक पोस्ट में रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि वे किसी कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आ गए थे। इसके बाद उन्होंने टेस्ट कराया और संक्रमित पाए गए। उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘ हाय फ्रेड्स, दुर्भाग्य से मैं किसी कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आ गया और कोरोना से संक्रमित हो गया, हालांकि मुझमें अभी तक लक्षण नहीं दिखाई दिए हैं । कोरोना दिशानिर्देशों के अनुसार, प्रियंका और मैं आइसोलेट हो गए हैं, हालांकि वह नेगेटिव पाई गई हैं। सौभाग्य से बच्चे इन दिनों हमारे साथ नहीं हैं और घर पर बाकी सभी भी नेगेटिव पाए गए हैं। उम्मीद है कि हम सभी जल्द ही सामान्य जीवन में लौट आएंगे।

Leave a Reply