Tuesday, February 24, 2026
Uncategorized

901 करोड़ रुपये का फायदा बिल्डर को,ये है भोले भाले संजय राउत का कांड,और ये रहा सम्पत्ति का ब्यौरा

क्या है पात्रा  चॉल स्कैम?
साल 2007 में महाराष्ट्र हाउसिंग ऐंड डिवेलपमेंट अथॉरिटी (MHADA) ने चॉल में रहने वाले परिवारों को स्थायी घर देने के लिए फ्लैट बनाकर देने की योजना शुरू की थी। यह काम गोरेगांव के सिद्धार्थ नगर में होना था। पात्रा चाल के रिडिवेलपमेंट का काम गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया था। म्हाडा की 47 एकड़ की जमीन में 672 घर बने हैं। कंपनी को साढ़े तीन हजार फ्लैट बनाकर देने थे। म्हाडा का प्लान था कि फ्लैट बनने के बाद जो जमीन बचेगी उसे बेच दिया जाएगा। हालांकि 14 साल के बाद भी कंपनी ने यहां फ्लैट नहीं बनाए। आरोप है कि गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन कंपनी ने म्हाडा के साथ धोखाधड़ी की और बिना फ्लैट बनाए ही जमीन बिल्डरों को बेच दी। इससे उसे 901 करोड़ रुपये से ज्यादा का मुनाफा हुआ।
आरोप है कि कंपनी ने बाद में दूसरा प्रोजेक्ट शुरू किया और खरीदारों से 138 करोड़ रुपये जुटा लिए। कंपनी ने गलत तरीके से 1034 करोड़ रुपये की कमाई की और अपने सहयोगियों में राशि का बंटवारा किया। यह कंपनी एचडीआईएल की सिस्टर कंपनी है। प्रवीण राउत इसमें डायरेक्टर थे।
कैसे जुड़े संजय राउत से तार
साल 2018 में म्हाडा ने गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ एफआईआर की और धोखाधड़ी का आरोप लगाया। यह मामला इकनॉमिक ऑफेंस विंग को दिया गया था। 2020 में प्रवीण राउत को गिरफ्तार किया गया जिसे संजय राउत का करीबी बताया जाता है। प्रवीण राउत सारंग और राकेश वधावन के साथ कंपनी का डायरेक्टर था। वधावन भाई पीएमसी बैंक घोटाले के भी आरोपी हैं।

संजय राउत की पत्नी का नाम क्यों आया?
प्रवीण राउत की गिरफ्तारी के बाद सुजीत पाटकर नाम के शख्स के ठिकानों पर छापेमारी की गई। यहां मिले दस्तावेजों सो पता चला कि प्रवीण राउत की पत्नी ने संजय राउत की पत्नी वर्षा को कर्ज दिया था। 55 लाख कर्ज लेकर वर्षा राउत ने दादर में फ्लैट खरीदा था। सुजीत पाटकर का लिंक भी संजय राउत से जुड़ गया। बताया जाता है कि वह भी संजय राउत का करीबी है और राउत की बेटी उसकी वाइन  ट्रेडिंग कंपनी में पार्टनर हैं। इस तरह संजय राउत का परिवार ईडी के शिकंजे में फंस गया।
राज्यसभा की उम्मीदवारी की अर्जी भरते समय शिवसेना नेता संजय राउत ने बताया था कि उनके पास 1 लाख 55 हजार 772 रुपए कैश और बैंक में 1 करोड़ 93 लाख 55 हजार 809 रुपए पड़े हैं। इनके अलावा बैंक में 3 करोड़ 38 लाख की एफडी होने का दावा किया था। साथ ही साल 2004 में संजय राउत ने अपने नाम एक गाड़ी खरीदी थी। पत्नी वर्षा राउत के पास 729.30 ग्राम सोने के गहने होने की बात भी संजय राउत ने कहा था। इन गहनों की कीमत 39 लाख 59 हजार 500 रुपए बताया था। इसके अलावा 1 लाख 30 हजार रुपए मूल्य के 1820 ग्राम चांदी के गहने होने का दावा किया था।

प्रॉपर्टी के अलावा शिवसेना सांसद संजय राउत ने अपनी कमाई का पूरा हिसाब दिया था। साल 2020-2021 में संजय राउत ने 27 लाख 99 हजार 169 रुपए कमाए। उनकी पत्नी वर्षा राउत की कमाई उन्होंने 21 लाख 58 हजार 790 रुपए बताई थी। शिवसेना सांसद संजय राउत के नाम पर अलिबाग में जमीन है, तो पालघर में उनकी पत्नी के नाम पर जमीन है। इसके अलावा संजय राउत के नाम पर रायगढ़ में नॉन एग्रिकल्चर जमीन भी है। इन जमीनों की कीमत 2 करोड़ से ज्यादा की बताई जा रही है। संजय राउत और उनकी पत्नी के नाम पर दादर में एक-एक फ्लैट है। वहीं, भांडुप और आरे मिल्क कॉलोनी में भी संजय राउत के नाम फ्लैट है।

ईडी ने इतना संपत्ति किया जब्त: बता दें कि ईडी ने शिवसेना सांसद संजय राउत पर अब तक की गई कार्रवाई के तहत अलिबाग की जमीन और दादर का फ्लैट जब्त किया है। ईडी द्वारा कुछ दिनों पहले की गई कार्रवाई में कुल 11 करोड़ 15 लाख 56 हजार 573 रुपए की संपत्ति जब्त की थी। अलिबाग में 8 प्लॉट भी जब्त हो चुका हैं। आज भी ईडी ने संजय राउत के घर से 11 लाख 50 हजार का कैश बरामद किया गया है। ईडी टीम अपने साथ कुछ डॉक्यूमेंट्स भी ले गई है।

 

Leave a Reply