लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को आज संभल जाने से रोक दिया गया। वे उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हुए थे, लेकिन यूपी बॉर्डर पर पुलिस ने उनका काफिला रोक लिया। काफिले को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी गई, और इसके बाद घंटों चली मशक्कत के बाद उन्हें दिल्ली वापस भेज दिया गया। इसके साथ ही कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ता दिल्ली लौट आए।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने यूपी बॉर्डर पर कड़ी चौकसी बढ़ा दी थी। राहुल और प्रियंका के काफिले को रोकने के लिए ट्रैफिक को पहले ही बंद कर दिया गया था। प्रशासन की सख्ती से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग अपनी जरूरी यात्रा नहीं कर सके—कुछ तो पिता की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए जा रहे थे, जबकि कुछ को अदालत में सुनवाई के लिए जाना था।
लंबे समय तक जाम में फंसे रहने के बाद, गुस्साए लोगों ने कांग्रेस नेताओं पर अपना आक्रोश व्यक्त किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ स्थानीय लोग कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भिड़ गए और कुछ को थप्पड़ पे थप्पड़ जड़ दिए। इसके बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित अन्य कांग्रेस सांसद संसद के लिए रवाना हो गए।
देखें VIDEO-
|