भोपाल से भाजपा की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके कारण उन्हें आनन-फानन में स्टेट प्लेन से मुंबई ले जाया जा गया है। उन्हें वहां कोकिलाबेन अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया जाएगा। उन्हें आज दोपहर तीन बजे होने वाली दिशा समिति की जिला पंचायत कार्यालय में रखी गई बैठक भी शामिल होना था। इससे पहले उन्हें 19 फरवरी और दिसंबर में भी तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया था। बीते कुछ दिनों से वे लगातार बैठकें कर रहीं थीं।
कल रात को भी तबीयत खराब होने पर डॉक्टरों की एक टीम के इलाज के बाद ठीक हो गई थी। दोपहर में मीटिंग करते हुए उनकी तबीयत फिर से खराब हुई। इसके बाद तबीयत लगातार बिगड़ती गई। इसी वजह से उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल भेजा गया।
Mnsnews > Uncategorized > सांसद प्रज्ञा ठाकुर की तबियत ज्यादा खराब,विमान से मुंबई भेजा गया
You Might Also Like
मिल गया मियां मोहम्मद जहांगीर को घर बुलाने का नतीजा
February 22, 2026
पति पत्नी दोनों को फांसी की सजा,मरने तक लटकाओ
February 21, 2026





