Tuesday, March 3, 2026
Uncategorized

जिशान।पठान है ये अभिषेक ठाकुर नहीं

 

नाम बताया अभिषेक, निकला जीशान; हिंदू युवती को ड्रग्स देकर किया शारीरिक शोषण…मतांतरण का बना रहा था दबाव
मध्यप्रदेश के इंदौर से एक बार फिर से लव जिहाद का मामला सामने आया है।

मध्यप्रदेश के इंदौर से एक बार फिर से लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहां आरोपी ने पहले खुद को “अभिषेक ठाकुर” बताया, लेकिन असल में उसका नाम जीशान पठान है। वहीं हिंदू युवती का कहना है कि आरोपी ने कई बार उसके साथ संबंध बनाए और धर्म बदलने का दबाव बनाया था। इस मामले में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम रही, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर युवती को बचाया और आरोपी को पुलिस के हवाले किया। यह मामला बुधवार (30 जुलाई 2025) का है।

यह मामला इंदौर के मूसाखेड़ी क्षेत्र का है। घटना की शुरुआत तब हुई जब पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी पहचान 2024 में एक युवक से हुई, जिसने अपना नाम “अभिषेक ठाकुर” बताया। दोस्ती बढ़ने के साथ युवक ने उसे डराना, धमकाना और नशा देकर शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। युवती का आरोप है कि आरोपी उसे बार-बार बुलाकर ड्रग्स देता, फिर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था।

हिंदू जागरण मंच ने की कार्रवाई

हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को जब इस घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर कमरे में छापा मारा। इस दौरान आरोपी युवती को ड्रग्स देकर नशे की हालत में पाया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम पहले अभिषेक ठाकुर बताया, लेकिन बाद में पिटाई के बाद असली नाम जीशान पठान सामने आया। आरोपी जूना रिसाला सदर बाजार क्षेत्र का रहने वाला है।

युवती से कई बार किया दुष्कर्म

युवती ने बताया कि वह सतना की रहने वाली है और पढ़ाई के लिए इंदौर आई थी। 2023 में एक दोस्त की पार्टी में उसकी मुलाकात जीशान से हुई थी। इसके बाद वह लगातार उसके संपर्क में रही। युवती ने यह भी बताया कि जीशान ने 2024 से उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाना शुरू कर दिया था। नशे की हालत में कई बार उसके साथ दुष्कर्म कर चुका है।

इस मामले की जांच के दौरान मकान मालकिन ज्योति परमार के मोबाइल से भी चौंकाने वाली जानकारियां मिली हैं। मोबाइल से कुख्यात गैंगस्टर सलमान लाला के फोटो और वीडियो बरामद हुए हैं। इतना ही नहीं, जेल में बंद कैदियों को पैसे भेजने के सबूत भी पुलिस को मिले हैं। पुलिस ने जेल प्रहरी के जरिए भेजी गई चिट्ठियों और लेन-देन की भी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने दर्ज किया केस

इंदौर की आजाद नगर पुलिस ने आरोपी जीशान पठान को हिरासत में ले लिया है। उस पर रेप, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने जैसे गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है, जिसमें ड्रग्स, लव जिहाद और आपराधिक गैंग से जुड़ाव जैसे कई एंगल सामने आए हैं।

Leave a Reply