गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने तेलंगाना के वारंगल में कहा है कि जिस तरह से अनुच्छेद 370 को खत्म किया गया, राम मंदिर का निर्माण शुरू हुआ, वैसे ही वो दिन दूर नहीं जब निजाम और ओवैसी का नामो-निशान मिटा दिया जाएगा, वह दिन अब दूर नहीं।
उन्होंने कहा भारत अब जाग चुका है।उन्होंने यह भी कहा कि भारत का इतिहास कहता है कि बाबर, औरंगजेब और निजाम ज्यादा दिन नहीं जी सकते। मुझे यकीन है कि निजाम की विरासत पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी और भारतीय सभ्यता पर आधारित एक नई संस्कृति का उदय होगा।
पीएम की सुरक्षा में चूक के मामले में भी हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा था कि पंजाब में कांग्रेस ने इस मामले को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की। कांग्रेस इस पूरे मामले को संस्थागत बनाना चाहती है। अगर सोनिया गांधी और राहुल गांधी असम आते हैं और उनके साथ भी मैं वही करूं तो क्या ठीक रहेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि असम सरकार ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी को सुरक्षा नहीं देंगे,अगर ऐसा हुआ तो क्या होगा शर्मा ने कांग्रेस पर उठाया सवाल। क्या ये स्वीकार्य होगा? कार्रवाई न करके कांग्रेस इस मामले (पीएम मोदी की सुरक्षा में सेंध) को संस्थागत बनाना चाहती है।
असम के मुख्यमंत्री ने तेलंगाना सरकार की आलोचना की
अगर राहुल गांधी और सोनिया गांधी असम आते हैं और मैं वही काम करता हूं, तो क्या यह स्वीकार्य होगा? अगर वे यहां आते हैं, तो मैं जैसे के लिए तैसा नहीं करूंगा: असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि अगर वे यहां आते हैं, तो मैं जैसे के लिए तैसा नहीं करूंगा।
असम के मुख्यमंत्री ने वारंगल में तेलंगाना की के चंद्रशेखर राव की सरकार और उसकी नीतियों की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि के चंद्रशेखर राव की नीतियों के चलते ही तेलंगाना का विकास नहीं हो रहा है। इसलिए इस सरकार को तेलंगाना से उखाड़ फेंकने की जरूरत है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं को इसके लिए मेहनत करनी होगी।असम के मुख्यमंत्री ने पूरे विश्वास के साथ कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी और यह प्रदेश जो अभी पिछड़ा हुआ है, विकास की नयी इबारतें लिखेगा।





