Monday, March 23, 2026
Uncategorized

कांग्रेस हारी पंचायत चुनाव रोक केस,अब सुप्रीम कोर्ट की ओर

भोपाल: पंचायत चुनावों (MP Pachayat Chunav) को लेकर घमासान जारी है. एक तरफ विपक्षी पार्टी कांग्रेस (Congress) लगातार बीजेपी की शिवराज (Shivraj Singh) सरकार पर निशाना साध रही है, वहीं दूसरी तरफ चुनाव पर रोक लगाने के लिए कई याचिकाएं दायर की गई हैं. इसी पर आज हाईकोर्ट (MP Highcourt) की ग्वालियर बैंच से बड़ी खबर आई. ग्वालियर ने पंचायत चुनाव पर रोक लगाने से इंकार कर दिया. पंचायत चुनाव को लेकर हाईकोर्ट के इस फैसले पर भाजपा (BJP) खासा खुश है. बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने इसपर कहा कि हम माननीय न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हैं, लोकतंत्र का यह समर्थन है. माननीय न्यायालय ने भी कहा है कि सरकार ने जो प्रक्रिया की है वह सही है.

‘कांग्रेस को हमेशा परेशानी’
कांग्रेस पर हमला करते हुए बीजेपी ने कहा कि उनकी तो हमेशा दिक्कत रही है कि वो किसी ना किसी चीज में नुक्स निकालते रहते हैं. उनको आम दिया जाए तो कहते हैं खट्टा है और मीठा आम दिया जाए तो कहते हैं कि इसमें गुठली है. कांग्रेस की तो पुरानी आदत

Leave a Reply