Sunday, March 29, 2026
Uncategorized

ऐश्वर्या राय से क्यों हो रही पूछताछ, जया बच्चन क्यों ताव में आ गयी,जानिए पूरा सच….

ऐश्वर्या राय बच्चन पर क्या हैं आरोप ?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विदेश में संपत्ति रखने के आरोपों को लेकर ईडी ने ऐश्वर्या से पूछताछ की है. NDTV की एक रिपोर्ट के अनुसार ऐसे आरोप थे कि ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपना पैसा ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स में स्थित एक कंपनी में रखा था.
सूत्रों के हवाले से-
ऐश्वर्या राय बच्चन 2004 में ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स में एक ऑफशोर कंपनी, एमिक पार्टनर्स की डायरेक्टर थीं. मोसैक फोन्सेका नामक लॉ फर्म ने इस कंपनी का रजिस्ट्रेशन किया था, जिसके पास $50,000 पेड-अप कैपिटल थी.
एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार ईडी ने इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम, 2002 के तहत मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है.
ईडी ने 2017 में कथित विदेशी मुद्रा उल्लंघन की जांच शुरू की थी. इसने बच्चन परिवार को नोटिस जारी कर भारतीय रिजर्व बैंक की Liberalised Remittance Scheme (एलआरएस) के तहत 2004 से उनके विदेशी प्रेषण का स्पष्टीकरण मांगा था.
इसके बाद ऐश्वर्या बच्चन ने विदेशी भुगतान का रिकॉर्ड जमा किया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिषेक बच्चन से भी ईडी ने पनामा पेपर्स मामले में नवंबर में पूछताछ की थी.
ऐश्वर्या राय बच्चन से ईडी ने पूछे कौन से सवाल ?
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार ईडी ने 5 घंटे की पूछताछ के दौरान ये सवाल किए

एमिक पार्टनर्स कंपनी के साथ आपका क्या संबंध है?

क्या आप उस लॉ फर्म को जानती हैं जहां मोसैक फोन्सेका ने कंपनी को पंजीकृत किया था?

इस कंपनी के डायरेक्टर्स में आप, आपके पिता कोटेडादिरमण राय कृष्ण राय, आपकी माता कविता राय और आपके भाई आदित्य राय शामिल हैं. आप इस बारे में क्या कह सकती हैं?

आप डायरेक्टर के रूप में अपने पद से शेयरहोल्डर क्यों बनी?

2008 में कंपनी निष्क्रिय क्यों हो गई?

क्या वित्तीय लेनदेन के लिए आरबीआई से अनुमति मांगी गई?

क्या है पनामा पेपर्स लीक केस?
पनामा पेपर्स मामला 2016 में मीडिया में लीक हुए लाखों डॉक्यूमेंट्स की एक विस्तृत जांच है, जिसमें आरोप शामिल हैं कि दुनिया के अमीर और शक्तिशाली लोगों ने अपने देशों में टैक्स से बचने के लिए ऑफशोर एकाउंट्स या शेल कंपनियों को बनाया था.
पनामा पेपर्स में 300 से ज्यादा भारतीयों का नाम सामने आया था. इस पेपर लीक में अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन समेत कई भारतीय हस्तियों का नाम था. सभी लोगों पर टैक्स में हेराफेरी का आरोप लगाया गया था.

समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने सोमवार (20 दिसंबर 2021) को राज्यसभा में केंद्र सरकार और भाजपा सांसदों पर जमकर हमला किया। उन्होंने सरकार को बुरे दिनों का श्राप देते हुए कहा, “आप बोलने तो देते नहीं, गला ही घोंट दीजिए हमारा।”
दरअसल, राज्यसभा में आज नारकोटिक ड्रग्स और साइकोट्रॉपिक पदार्थ (संशोधन) विधेयक 2021 पर चर्चा की जा रही थी। इस दौरान ट्रेजरी बेंच पर बैठे भाजपा सांसदों के साथ सपा सांसद जया बच्चन की तीखी बहस हो गई। जया ने संसद की गरिमा की परवाह किए बिना भाजपा सांसदों पर आगबबूला होते हुए कहा, “मुझ पर निजी हमला किया गया। आप लोगों के बुरे दिन बहुत जल्दी आने वाले हैं। मैं आपको श्राप देती हूँ कि आप लोगों के बुरे दिन आएँगे। आप गला ही घोंट दीजिए हम लोगों का, आप लोग चलाइए। जया बच्चन ने विपक्षी दलों के नेताओं से भी कहा कि आप किसके आगे बीन बजा रहे हैं।”

सपा सांसद यही नहीं रुकीं। उन्होंने आगे कहा कि सदन में जो हो रहा है, वह काफी दुखद है। अगर आप लोगों में अपने साथियों के लिए जरा भी सम्मान नहीं बचा है, तो हमारा गला ही घोंट दीजिए, बोलने तो दे नहीं रहे हैं। इसको लेकर किसी सदस्य ने उन पर व्यक्तिगत टिप्पणी कर दी, जिसे सांसद और भड़क गईं। उन्होंने सभापति से अपील करते हुए कहा कि मेरे खिलाफ और मेरे करियर के खिलाफ अपशब्द कहे गए, ऐसे सदस्यों पर कार्रवाई होनी चाहिए। कोई किसी को लेकर व्यक्तिगत टिप्पणी कैसे कर सकता है। किसी के भी दिल में अपने साथियों के लिए और बाहर बैठे सांसदों के लिए कोई सम्मान नहीं बचा है।
वहीं, बीजेपी सांसद राकेश सिन्हा ने जया बच्चन पर संसद की गरिमा भंग करने का आरोप लगाया है। साथ ही उन पर यह आरोप भी लगाया कि उन्होंने संसद के स्पीकर को व्यक्तिगत तौर पर संबोधित किया है। उन्होंने कहा कि यह सदन में व्यवहार का तरीका नहीं है, इससे सदन की गरिमा को ठेस पहुँची है। कोई भी इस तरह स्पीकर का अपमान नहीं कर सकता। इधर दिल्ली में ही पनामा पेपर्स लीक मामले में जया बच्चन की बहू ऐश्वर्या राय से प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूछताछ की।

 

Leave a Reply