Saturday, June 14, 2025
Uncategorized

केले 500 रुपये दर्जन,अंगूर 1600 रुपये किलो

आर्थिक संकट का असर अब रमजान पर भी पड़ने लगा हैं। फलों की कीमतों में इतनी बढ़ोतरी, जिसे जानकर आपके भी हैरत रह जाएंगे। यहां एक दर्जन केले की कीमत 500 रुपये, तो वहीं अंगूर के दाम 1600 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए है। आपको बता दें कि सिर्फ केले और अंगूर ही नहीं बल्कि प्रतिदिन बिकने वाली चीजों के दाम भी आसमान छू रहे हैं। बात अगर अब सब्जियों की करें तो प्‍याज की कीमतों में 228.28 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। आर्थिक संकट के बाद से अब तक आटे के दाम 120.66 फीसदी तक बढ़ गई है। पाकिस्तान में इस वक्त डीजल के दाम भी आग लगा रहे हैं। इस समय 102.84 फीसदी और पेट्रोल 81.17 फीसदी तक महंगा बिक रहा है।

आपको बता दें कि इंटरनेशनल मोनेटरी फंड (IMF) ने कंगाल पाकिस्तान को कर्ज देने के लिए कई शर्त सामने रखी है। फरवरी महीने के शुरुआत से ही पाकिस्तान और IMF के बीच 1.1 अरब डॉलर का लोन जारी करने को लेकर चर्चा जारी है।यह फंड IMF द्वारा स्वीकृत किए गए 6.5 अरब डॉलर बेलआउट पैकेज का हिस्सा है। अगर IMF ये कर्ज पाकिस्तान को देता हैं तो शायद उनकी अर्थव्यवस्था ठीक हो सके।

Leave a Reply