Monday, March 23, 2026
Uncategorized

बलात्कार पीड़ित की थाने में पिटाई

मध्यप्रदेश के रीवा जिले की बैकुंठपुर थाना की पुलिस की बर्बरता का चेहरा सामने आया है जहां रेप पीड़िता ने उप निरीक्षक व आरक्षक पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले को लेकर एसपी से गुहार लगाई है।

PunjabKesari

बेहद हैरान कर देने वाला यह मामला मध्य प्रदेश के रीवा जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र का है। जहां बैकुंठपुर थाने में पदस्थ महिला उपनिरीक्षक व आरक्षक पर मारपीट व गाली गलौज करने का आरोप लगा है।

PunjabKesari

पीड़िता ने बताया कि हमारे साथ पूर्व में बलात्कार की घटना घटित हुई थी जिसकी शिकायत हम बैकुंठपुर थाने अपनी भतीजी के साथ करने गए हुए थे तो बैकुंठपुर थाने में उपनिरीक्षक आरती वर्मा व एवं महिला आरक्षक वंदना ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी और और हमें काफी देर तक थाने में बैठाए रखा।

Leave a Reply