Monday, February 2, 2026
Uncategorized

30 हजार में लड़की,सप्लायर मोहम्मद जुनैद,पांच वक्त का नमाज़ी

सेक्स रैकेट से उपमुखिया पति ने बनाई अकूत संपत्ति, 30 हजार में नेताओं को सप्लाई करता था लड़कियां,महिला के संग मिलकर करता था डीलसेक्स रैकेट से उपमुखिया पति ने बनाई अकूत संपत्ति, 30 हजार में नेताओं को सप्लाई करता था लड़कियां,महिला के संग मिलकर करता था डील

पूर्णिया में आर्केस्ट्रा डांसर से हुई क्रूशियल गैंगरेप मामले में
परत दर परत कड़ियां खुलने लगी हैं। गैंगरेप का मुख्य आरोपी जुनैद लड़कियों का शौकीन था। शराब और कम उम्र की लड़कियों से अय्याशी उसके शौक में शामिल था। गैंगरेप मामले में अरेस्ट हुई महिला देह व्यापार के जिस धंधे को सालों से ऑपरेट कर रही थी, जुनैद उसमें बराबर का हिस्सेदार था। इस धंधे की काली कमाई से उसने खूब पैसे बनाए। उप मुखिया पति होने का सियासी रसूख दिखाकर लड़कियों को डराता रहा।

मोहम्मद जुनैद और बेबी के बीच आपस में क्या था कनेक्शन। पुरानी बाइक-कार शॉप की आड़ में देह व्यापार का धंधा, सियासी रसूख के दम पर धमकाना और समय रहते कार्रवाई न होना कैसे बनी बड़ी चूक। कहां से ये खेल शुरू हुआ। कब शिकायत हुई, क्यों पुलिस की अनदेखी भारी पड़ी और कैसे ये पूरा नेटवर्क एक युवती के साथ गैंगरेप तक पहुंच गया- पढ़िए इस पूरी रिपोर्ट में…..

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलौरी स्थित शिव मंदिर टोला के रहने वाले अनिल कुमार साह बताते हैं कि मोहम्मद जुनैद
लड़कियों का शौकीन था। पहली बार जुनैद से उनकी मुलाकात आज से 3 साल पहले हुई थी। जुनैद अपने एक पार्टनर के साथ उनके पास आया और उसने उनका शॉप किराए पर लेने की इच्छा जताई। तब शॉप भी खाली था और उनको पैसे की भी सख्त जरूरत थी। वो शॉप के लिए मुंह मांगा रकम देने के लिए तैयार हो गया। ये देखकर उन्होंने शॉप किराए पर दे दी।

मो जुनैद आलम और उसके एक पार्टनर ने उनसे पुरानी बाइक और कार की खरीद-बिक्री की शॉप खोलने के लिए किराए का कमरा लिया था। लेकिन कुछ महीने बाद ही यहां अंजान लड़कियों का आना जाना बढ़ गया। यहां से लड़की को देह व्यापार के धंधे के लिए भेजा जाने लगा। वे प्राइवेट जॉब करते थे। जिस वजह से काम के सिलसिले में अक्सर बाहर रहते थे। एक रोज उनके दुकान में मुफस्सिल थाना की पुलिस ने रेड किया। दरवाजा तोड़कर लड़की को
कमरे से अंदर निकाला।

इसके बाद उन्हें मालूम हुआ कि उनके जिस कमरे को पुराने कार बाइक की बिक्री के लिए खरीदा गया था। वहां जुनैद लड़किया बुलाकर अपने शौक पूरी करता। वो किसी महिला साथी की मदद से लड़कियों से धंधा करवाता। ये खेल मालूम चलने पर जब उन्होंने जुनैद को दुकान खाली को कहा तो उसने धमकाया और दुकान खाली करने से साफ मना कर दिया। वो उप मुखिया पति था। अक्सर सियासी रसूख का भय दिखाता था। उसने कहा कि उसकी पहुंच बड़े पॉलिटिशियन तक है। वो चाहे तो 1 मिनट में उसे रास्ते से हटा सकता है।

उसने पिछले साल 14 मई को मुफस्सिल थाने में आवेदन दिया, मगर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। अगर उसी वक्त इसे गंभीरता से लिया जाता तो जुनैद पहले ही पकड़ा जाता। किसी बच्ची के साथ गैंगरेप की घटना नहीं होती।

नाम न लिखने की शर्त पर डगरूआ बैरियर चौक स्थित जोया ट्रेडर्स के समीप रहने वाले पड़ोसी बताते हैं कि कार बाइक की खरीद बिक्री की आड़ में जुनैद का मुख्य पेशा लड़कियों से देह व्यापार का धंधा करवाना था। वो लड़कियों का शौकीन था। डगरूआ के बैरियर चौक के पास जोया ट्रेडर्स के जिस गोडाउन में 24 साल की युवती से गैंगरेप हुआ। वो अक्सर यहां लड़कियां लेकर आता था। गुंडे बदमाश के साथ शराब और अय्याशी की पार्टी यहां अक्सर चला करती थी। गोडाउन उप मुखिया पति और उसके दोस्तों का अय्याशी का
अड्डा था।

डगरूआ में रहने वाले जुनैद के एक दोस्त ने बताया कि जुनैद खुद भी देह व्यापार का धंधा ऑपरेट करता था। इसमें उसकी बराबर की हिस्सेदार बेबी नाम की महिला थी। पुलिस ने गैंगरेप मामले में जुनैद के अलावा बेबी नाम की महिला को भी गिरफ्तार किया है। बेबी 10 साल पहले ऑटो चलाती थी। वो पहले मरंगा के हरदा में रहती थी। यहां रहते हुए उसने आर्केस्ट्रा में डांस कराने की बात कहकर लड़कियों का बड़ा नेटवर्क बनाया और फिर उनसे देह व्यापार का धंधा कराने लगी।

जुनैद की बेबी से पहली मुलाकात करीब 5 साल पहले हुई थी। जुनैद लड़कियों का शौकीन था। वो अपनी रूहानी जरूरतों को पूरा करने हरदा रेड लाइट एरिया जाया करता था। बाद में वो नेवा लाल चौक एरिया में 24 साल की बेटी के साथ शिफ्ट हो गई थी। एक रोज जुनैद की नजर उसकी बेटी पर पड़ी। उसने बेबी से उसकी बेटी का सौदा किया। मोटी कीमत मिलने पर बेटी को जुनैद के लिए तैयार किया। वहीं करीब 3 साल पहले जुनैद बेबी के इस काले कारोबार में बराबर का हिस्सेदार बना। लड़कियों से देह व्यापार का धंधा करवाता। इससे उसने खूब पैसे बनाए।

इतना ही नहीं बेबी ने हाई रेट पर अपनी बेटी को शहर के सफेदपोशों के पास भेजना शुरू कर दिया था। उसके कस्टमर में बड़े डॉक्टर और पॉलिटीशियन हैं। इसके एवज में वो वन 20 से 30 हजार तक चार्ज करती। पुलिस ने रेड कर जिस रात नेवा लाल चौक के छठ पोखर इलाके से देह व्यापार का धंधा कराने वाली बेबी को पकड़ा। पूछताछ में उसने खुद ये बात कबूल की है।
#nonfollowersviewerseveryone #viralreelsfacebook #PurniaNews #CMOBihar #purniapolice #BreakingNews #purnea #samratchoudhary

Leave a Reply