शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर में नाबालिग बच्चों के यौन शोषण, गुरुकुल की आड़ में बाल उत्पीड़न, अवैध गतिविधियों और आय से अधिक संपत्ति रखने जैसे गंभीर आरोप आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने लगाए हैं। उन्होंने 8 फरवरी को प्रयागराज की स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में शिकायत (वाद) दायर की है और अपने आरोपों के समर्थन में 2 नाबालिग पीड़ित बच्चों को पेश भी किया है।
कोर्ट ने अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस जारी कर पूछताछ की। 10 फरवरी को उनके वकील ने जवाब दाखिल किया, जिसमें आशुतोष महाराज पर आरोप लगाए गए हैं। अब 20 फरवरी को दोनों पक्षों के वकील कोर्ट में पेश होंगे। सुनवाई के बाद जज FIR के आदेश या वाद को रद्द करने का निर्णय कर सकते हैं।
आशुतोष ब्रह्मचारी चित्रकूट की श्री तुलसी पीठाधीश्वर जगतगुरु रामभद्राचार्य के शिष्य हैं और श्रीकृष्ण जन्मभूमि बनाम शाही मस्जिद ईदगाह मामले में मुख्यवादी पक्षकार भी हैं। माघ मेले में हुए विवाद के बाद रामभद्राचार्य और अविमुक्तेश्वरानंद के बीच टकराव देखा गया था।
#Avimukteshwaranand #POCSO #UPNews






