गोरखपुर में जन्मदिन की पार्टी से शुरू हुआ विवाद अब एक सनसनीखेज आपराधिक कहानी में बदल चुका है. जिस युवती पर गोलीकांड और रंगदारी का आरोप है, वह इस वक्त जेल की सलाखों के पीछे है. पुलिस की शुरुआती जांच में ऐसे-ऐसे खुलासे सामने आए हैं, जिन्होंने पूरे शहर को चौंका दिया है. हालांकि पुलिस अधिकारी फिलहाल कैमरे पर खुलकर बोलने से बच रहे हैं. पुलिस के अनुसार आरोपी युवती अंशिका सिंह फिलहाल न्यायिक हिरासत में है और उसके खिलाफ दर्ज मामले की जांच की जा रही है.

गोरखपुर की जानी-मानी ब्लैकमेलर अंशिका सिंह ने इंस्टाग्राम के जरिए क्षेत्र के एक बड़े कारोबारी को अपने प्रेमजाल में फसाया, फिर मिलने के लिए उसको एक होटल में बुलाया, जहाँ सब कुछ कार्यक्रम हुआ फिर महिला ने अश्लील वीडियो दिखाकर कारोबारी से 5 लाख रुपए मांगे, कारोबारी ने पैसे देने से इनकार किया तो मोहतरमा ने दिनदहाड़े कारोबारी को गोली मार दी, अब कारोबारी घायल है और मोहतरमा गिरफ्तार
मोहतरमा पहले भी गोरखपुर के एक थाना प्रभारी और आठ पुलिसकर्मियों की अश्लील वीडियो बनाकर उनको लाखों का चूना लगा चुकी है।






