Friday, April 10, 2026
Uncategorized

पाकिस्तान की जबरदस्त बेइज्जती,ईरान ने नहीं भेजा किसी को,इजराइल ने कहा गंदगी का ढेर

पाकिस्तान नहीं गया कोई ईरानी डेलिगेशन, ये फेक न्यूज: ईरान, कहा- लेबनान में युद्धविराम के बिना नहीं होगी अमेरिका से कोई बात

ईरान ने उन खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि उसका एक प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान पहुँच चुका है। ईरान की सरकारी मीडिया ने स्पष्ट किया कि है विदेश मंत्री अब्बास अराघची और संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाकिर कालिबफ तेहरान में ही मौजूद हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों नेताओं के किसी भी उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के पाकिस्तान जाने की खबर सही नहीं है। तेहरान ने यह भी संकेत दिया कि मौजूदा हालात में अमेरिका के साथ बातचीत आगे बढ़ने की संभावना बेहद कम है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जब तक लेबनान में हालात सामान्य नहीं होते और युद्धविराम पूरी तरह लागू नहीं होता, तब तक किसी भी तरह की वार्ता संभव नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में जारी हमलों के बीच बातचीत करना व्यावहारिक नहीं माना जा रहा।

Leave a Reply