Tuesday, March 24, 2026
Uncategorized

फरार हो गयी मेहुल चोकसी की ये गर्लफ्रैंड, नीला कर दिया पीट पीट कर मेहुल को

कैरेबियाई देश एंटीगुआ से गुपचुप ढंग से डोमिनिका में ऐश करने पहुंचे भारत के भगोड़े मेहुल चोकसी की गर्लफ्रेंड गायब हो गई है। वहीं मेहुल डोमिनिका पुलिस की गिरफ्त में होकर एक अस्पताल में भर्ती है। अब मेहुल से ज्यादा उसकी गर्लफ्रेंड के चर्चे हो रहे हैं।

पंजाब नेशनल बैंक से 13,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में वांछित मेहुल चौकसी जिस गर्लफ्रेंड के साथ रंगरेलियां मनाने एंटीगुआ से पड़ोसी देश डोमिनिका पहुंचा था, उसका कोई अता-पता नहीं मिल पा रहा है। माना जा रहा है मेहुल उसके साथ यॉट पर सवार होकर ऐश करने के लिए डोमिनिका गया था। वहां उसे पुलिस ने अवैध आव्रजन के चलते पकड़ लिया। इस बीच उसकी गर्लफ्रेंड बबारा जराबिका वहां से रफूचक्कर हो गई।

मेहुल चौकसी भारत का बड़ा हीरा व ज्वेलरी कारोबारी था। उसने सरकारी पंजाब नेशनल बैंक के साथ 2011 से हजारों करोड़ की धोखाधड़ी की थी। भारत में केस दर्ज होने के ठीक पहले वह देश छोड़कर भाग निकला था। बाद में वह अपने पैसों के दम पर कैरेबियाई देश एंटीगुआ में बस गया। वहां की उसने नागरिकता ले ली।

मेहुल चोकसी अभी डोमिनिका के एक अस्पताल में भर्ती है। उसे भारत लाने के प्रयास जारी हैं। सूत्रों का कहना है कि मेहुल एंटीगुआ में अपनी गर्लफ्रेंड बबारा जराबिका के साथ ही रहता था। बीते दिनों दोनों एंटीगुआ से यॉट के जरिए डेट पर पड़ोसी देश डोमिनिका पहुंचे थे।

 

जिस गर्लफ्रेंड बबारा जराबिका के चक्कर में पकड़ा गया मेहुल चौकसी, सामने आई उसकी HOT तस्वीरें
मेहुल चौकसी गिरफ्तार

भगौड़े अरबपति हीरा व्यवसायी मेहुल चौकसी के बारे में खुलासा हुआ है कि वो कैरिबियाई देश डोमिनिका में पकड़ा गया, वो भी अपनी गर्लफ्रेंड के चक्कर में. फिलहाल उसके भारत प्रत्‍यर्पण की कानूनी प्रक्रिया चल रही है. इस बीच उसकी कथित गर्लफ्रेंड की तस्वीरें सामने आई हैं, जिससे मिलने वो खतरा मोल लेकर डोमनिकन रिपब्लिक पहुंचा था.

गर्लफ्रेंड से मिलने गया था डोमिनिकन रिपब्लिक
गर्लफ्रेंड से मिलने गया था डोमिनिकन रिपब्लिक

एंटीगा और बारबुडा के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन के मुताबिक चौकसी अपनी गर्लफ्रेंड (Babara Jarabica) को डिनर कराने या ‘अच्छा वक्त’ बिताने यॉट के जरिए पड़ोसी देश डोमिनिका गया था और वहीं पर पकड़ा गया है. मेहुल के पकड़े जाने के बाद अब उसकी गर्लफ्रेड बबारा जराबिका भी लापता हो गई है.

लंदन से पढ़ी है गर्लफ्रेंड
लंदन से पढ़ी है गर्लफ्रेंड

कैरिब‍ियाई मीडिया के मुताबिक बबारा जराबिका एक प्रॉपर्टी इन्‍वेस्‍टमेंट सलाहकार है और उसने लंदन स्‍कूल ऑफ इकनॉमिक्‍स से पढ़ाई की है. चौकसी के वकीलों का कहना है कि मेहुल का ऐंटिगा और भारतीय एजेंसियों की ओर से अपहरण किया गया है. एंटिगा के चौकसी के वकीलों का कहना है कि उनके मुवक्किल 23 मई को अपनी गर्लफ्रेंड बबारा जराबिका से मुलाकात करने वाले थे. इसी दौरान जॉली हार्बर इलाके से एंटिगा पुलिस और भारतीय अधिकारियों ने उनका अपहरण कर लिया.

मिल भी नहीं पाया
मिल भी नहीं पाया

वकील ने दावा किया कि बबारा जराबिका और मेहुल चौकसी की मुलाकात नहीं हो सकी क्‍योंकि जब वह रेस्‍त्रां जा रहा था, उसी दौरान हीरा कारोबारी का अपहरण कर लिया गया. दोनों एक साल से दोस्त थे.

आलीशान जिंदगी जीती है बबारा
आलीशान जिंदगी जीती है बबारा

बबारा जराबिका के इंस्टाग्राम प्रोफाइल से पता चलता है कि वो बेहद शानदार जिंदगी जीती है. किसी तस्वीर में वो लक्जरी यॉट में दिख रही है, तो किसी में वो हेलीकॉप्टर का मजा ले रही है. यही नहीं, महंगे होटलों में भी ठहरने का उसे शौक है.

Leave a Reply