दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे आने के तीसरे दिन ही कांग्रेस को सबसे बड़ा झटका लगा है. शुक्रवार को कांग्रेस के 2 पार्षदों ने पार्टी छोड़ दी और आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली है. दिल्ली कांग्रेस के उपाध्यक्ष अली मेंहदी के अलावा बृजपुरी वार्ड से कांग्रेस पार्षद नाजिया खातून और मुस्तफाबाद वार्ड से पार्षद नाजिया ने आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली है. AAP के नगर निगम प्रभारी दुर्गेश पाठक ने दोनों कांग्रेस पार्षदों और एक कांग्रेस नेता को पार्टी जॉइन करवाई है.
बता दें कि आम आदमी पार्टी ने एमसीडी का चुनाव जीता है. AAP ने 250 में से 134 सीटों पर जीत हासिल की है. जबि बीजेपी को 104 वार्डों में जीत मिली है. कांग्रेस ने 9 सीटें जीती थीं. अब उसके दो पार्षदों ने साथ छोड़ दिया है. ऐसे में एमसीडी में कांग्रेस के 7 पार्षद ही रह जाएंगे. मुस्तफाबाद विधानसभा से कांग्रेस ने 2 वार्ड जीते थे.
Mnsnews > Uncategorized > सोनिया राहुल को दिल्ली में बड़ा झटका: केजरीवाल ने फिर लूट लिया
You Might Also Like
मिल गया मियां मोहम्मद जहांगीर को घर बुलाने का नतीजा
February 22, 2026
पति पत्नी दोनों को फांसी की सजा,मरने तक लटकाओ
February 21, 2026






