Sunday, March 29, 2026
Uncategorized

महाराष्ट्र में मरने वाला 1 लाख के पार, सोनिया गांधी ने विगत दिनों तारीफ की थी

 

महाराष्ट्र में रविवार को कोविड-19 से 233 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर एक लाख के पार हो गई। महाराष्‍ट्र देश का पहला राज्‍य है जहां एक लाख से ज्‍यादा मौतें हुई हैं। राज्य में संक्रमण से अब तक 1,00,130 लोगों की जान गई है। राज्य में कोविड-19 के 12,557 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 58,31,781 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग ने एक बयान में बताया कि दिन में 14,433 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद कुल स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 55,43,267 हो गई। महाराष्ट्र में स्वस्थ होने की दर 95.05 फ़ीसदी और मृत्यु दर 1.72 फीसदी है। राज्य में 1,85,527 मरीज़ों का उपचार चल रहा है। मुंबई में कोविड-19 के 786 नए मामले सामने आए हैं और 20 लोगों की मौत हुई। महानगर में अब तक संक्रमण के 7,10,643 मामले सामने आ चुके हैं और 14,971 लोगों की मौत हो चुकी है।

गौरतलब है कि कोरोना महामारी के दौरान पिछले तीन महीने में रविवार को पहला ऐसा दिन है जब संक्रमण के मामले इतने कम मिले हैं। इससे पहले 9 मार्च को राज्य में कोरोना संक्रमण के 12000 से कम मामले सामने आए थे। तब 9927 नए केस मिले थे। महाराष्ट्र सरकार की ‘अनलॉक योजना के तीसरे चरण में मुंबई में सोमवार से रेस्तरां, गैर जरूरी सामान वाली दुकानें और सार्वजनिक स्थल खोल दिए जाएंगे लेकिन मॉल, सिनेमाघर और मल्टिप्लेक्स बंद रहेंगे।

Leave a Reply