Friday, February 13, 2026
Uncategorized

मैक डोनाल्ड में सड़ा तेल 40 लीटर, सड़े टमाटर,650 किलो सड़ा पनीर जेबीटी

जयपुर में मैकडॉनल्ड्स पर छापा, 40 लीटर बार-बार इस्तेमाल किया तेल और सड़े टमाटर जब्त: 650 किलो मिलावटी पनीर किया गया नष्ट
राजस्थान के जयपुर में सोमवार (9 फरवरी 2026) को खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की जाँच में खाद्य मानकों के गंभीर उल्लंघन सामने आए। मालवीय नगर स्थित गौरव टावर में मौजूद मैकडॉनल्ड्स – गौरव टावर आउटलेट पर निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को 40 लीटर बार-बार इस्तेमाल किया गया कुकिंग ऑयल मिला, जिसे जब्त कर लिया गया।

जाँच में पाया गया कि इसी तेल में फ्रेंच फ्राइज जैसे खाद्य पदार्थ तले जा रहे थे। ऑन-साइट टेस्ट में तेल में टोटल पोलर कंपाउंड (TPC) का स्तर 28% से 31% तक पाया गया, जबकि तय सीमा 25% है। साथ ही स्टोरेज में सड़े हुए टमाटर भी मिले।

अधिकारियों ने तेल और टमाटरों को तुरंत नष्ट करने का आदेश दिया और 14 दिन में मानकों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। विभाग बाकी आउटलेट्स की भी जाँच करेगा।

इसी कार्रवाई के तहत चौकड़ी टोपखाना, घाटगेट क्षेत्र में स्थित मदीना डेयरी और बेकर्स पर छापे में करीब 650 किलो घटिया गुणवत्ता का पनीर बरामद हुआ, जिसे नष्ट कर दिया गया। नमूने लैब जाँच के लिए भेजे गए हैं।

दुकान मालिक मुस्तफा खान ने बताया कि पनीर अलवर जिले के रामगढ़ से 200 रुपए प्रति किलो में खरीदा गया था। उसने स्वीकार किया कि पनीर तेल और मिल्क पाउडर से तैयार किया गया था, जिसे बाजार में 220 रुपए प्रति किलो या माँग के अनुसार अधिक कीमत पर बेचा जा रहा था।

rajasthan Jaipur McDonalds raid overused oil rotten tomatoes 650kg adulterated paneer seized

Leave a Reply