Thursday, February 26, 2026
Uncategorized

8 साल तक खेलता रहा लव जिहादी आदिल,मौत मिली पूजा बरेले को,दलित महासंघ आक्रोशित

भोपाल में 26 साल की एक लड़की ने फांसी लगाने से पहले पांच लाइन का एक सुसाइड नोट लिखा। इसमें उसने लिखा, मेरा नाम पूजा है। मैं आत्महत्या करने जा रही हूं। इसका जिम्मेदार आदिल खान है। आदिल खान सन ऑफ खलीक खान। इसमें उसने आरोपी का पता और मोबाइल नंबर भी लिखा है। मां दरवाजा पीटती रहीं और 26 साल की बेटी ने अपने कमरे में फांसी लगा ली।
पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर देर रात 1 बजे आदिल खान के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। अब इस मामले में परिजनों का आरोप है कि आदिल ने अपना नाम छिपाकर पूजा से दोस्ती की थी। वह करीब 8 साल से अच्छे दोस्त थे।
टीटी नगर निवासी 26 वर्षीय पूजा बरेले डायल-100 के कॉल सेंटर में जॉब करती थी। उसके भाई राहुल ने पुलिस को बताया कि कल शाम को पूजा अपने कमरे में चली गई थी। उस दौरान उनकी मां और पूजा ही घर पर थे। पूजा के दरवाजा बंद करते ही मां ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन पूजा ने कोई जवाब नहीं दिया। बड़ी मुश्किल से दरवाजा खोल सके तो पूजा फंदे पर लटकी हुई थी।
उन्होंने फंदा खोलकर उसे उतारने का प्रयास किया, लेकिन तब तक पूजा की मौत हो चुकी थी। पलंग पर ही उन्हें एक सुसाइड नोट मिला। इसमें पूजा ने आदिल के लिए आत्म हत्या का जिम्मेदार बताया। घटना की सूचना मिलते ही टीटी नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने देर रात इस मामले में आदिल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया।
हिंदू नाम बताकर दोस्ती की थी
पूजा के भाई राहुल ने बताया कि घटना के वक्त पापा गांव गए थे और वह जॉब पर था। मां ने फोन पर पूजा के फांसी लगाने की सूचना दी थी। उसके पलंग पर एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने आदिल को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार बताया है। आदिल से पूजा करीब 8 साल पहले मिली थी। उस दौरान आदिल ने अपना नाम बबलू और धर्म हिंदू बताया था।
उसने कहा था कि वह उससे शादी करेगा। उन्हें भी उनके रिश्ते से कोई ऐतराज नहीं था। बीच में पूजा को पता चला कि बबलू का असली नाम आदिल है। उसके बाद वह पूजा पर धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने के लिए दबाव बनाने लगा। उसके शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दी। उसके शरीर पर जगह-जगह मारपीट के निशान भी हैं।

मां दरवाजा पीटती रही और बेटी ने लगा ली फांसी, 10 घंटे में दर्ज किया रेप केस
आदिल ने हिंदू बनकर दोस्ती की थीभोपाल में 26 साल की एक युवती ने फांसी लगाने से पहले पांच लाइन का सुसाइड नोट लिखा। इसमें उसने लिखा, मैं आत्महत्या करने जा रही हूं। इसका जिम्मेदार आदिल खान है। आदिल खान सन ऑफ खलीक खान। इसमें उसने आरोपी का पता और मोबाइल नंबर भी लिखा है। मां दरवाजा पीटती रही और बेटी ने कमरे में फांसी लगा ली। पुलिस ने मामले में दुष्कर्म की धारा भी बढ़ा दी है।
पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर देर रात 1 बजे आदिल खान के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया था। आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। परिजन का आरोप है, आदिल ने अपना नाम छिपाकर युवती से दोस्ती की थी। वह करीब 8 साल से अच्छे दोस्त थे।
टीटी नगर निवासी युवती को कॉल सेंटर में जॉब करती थी। उसके भाई ने पुलिस को बताया, कल शाम वह कमरे में चली गई थी। उस दौरान उनकी मां और बहन ही घर पर थी। बहन के दरवाजा बंद करते ही मां ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन उसने जवाब नहीं दिया। मुश्किल से दरवाजा खोला, तो वह फंदे पर लटकी देखी।
उन्होंने फंदा खोलकर उसे उतारा। पलंग पर ही सुसाइड नोट मिला। इसमें उसने आदिल के लिए आत्महत्या का जिम्मेदार बताया। सूचना मिलते ही टीटी नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने देर रात मामले में आदिल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया।
आदिल ने बबलू नाम बताकर की थी दोस्ती
युवती के भाई ने बताया कि घटना के वक्त पापा गांव गए थे। वह जॉब पर था। मां ने फोन पर बहन के फांसी लगाने की सूचना दी थी। उसके पलंग पर सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने आदिल को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार बताया है। आदिल से वह करीब 8 साल पहले मिली थी। उस दौरान आदिल ने अपना नाम बबलू और धर्म हिंदू बताया था।
उसने कहा था कि वह उससे शादी करेगा। उन्हें भी उनके रिश्ते से ऐतराज नहीं था। बीच में उसे पता चला कि बबलू का असली नाम आदिल है। उसके बाद वह मेरी बहन पर धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने के लिए दबाव बनाने लगा। उसके शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दी। उसके शरीर पर जगह-जगह मारपीट के निशान भी हैं।
लव जिहाद का हो सकता है यह पहला मामला
परिजन ने पुलिस को बताया, बहन और आदिल की दोस्ती के बारे में उन्हें पता था, लेकिन यह नहीं पता था कि वह मुस्लिम है। उसने नाम छिपाकर बहन से दोस्ती की थी। वह उस पर धर्म बदलने का दबाव बना रहा था। वह मानसिक तनाव में आ गई थी। मध्यप्रदेश में लव जिहाद को लेकर नया अध्यादेश आ गया है। ऐसे में यह लव जिहाद का पहला मामला हो सकता है।

Leave a Reply