भोपाल. शाहजहांनाबाद इलाके की पुलिस ने मुजीब नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो एक युवती से लव जिहाद कर रहा था. उसने पहले तो युवती को अपना नाम मनीष बताकर उसे अपने प्रेमजाम में फंसाया, जिसके बाद उसे मिलने के बहाने बुलाकर उसका दैहिक शोषण करने लगा. युवती ने जब उससे शादी के लिए कहा तो न सिर्फ मुजीब ने उसे धर्म बदलने को मजबूर किया, बल्कि उसने साथ में ही ऐसा न करने पर युवती को जान से मारने की धमकी भी दी. युवती की शिकायत पर पुलिस ने कार्यवाही की.
जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय युवती शाहजहांनाबाद इलाके में रहती है। जो पहले एक कॉल सेंटर में काम किया करती थी। अप्रैल 2020 में लॉक डाउन के दौरान खुद का नाम मनीष बताने वाला युवक उसके मोहल्ले में मदद के लिए आया करता था। इस दौरान दोनों के बीच में दोस्ती हो गई। जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई.
अक्टूबर २०२१ की शुरूआत में मुजीब ने पीड़िता को मिलने बुलाया। वह उसे बारामहल इलाके में लेकर पहुंचा। उसके साथ जरबरदस्ती दैहिक शोषण किया युवती द्वारा विरोध करने पर मुजीब ने उसे शादी का प्रलोभन दिया. इसके बाद मुजीब ने युवती से कई बार संबंध बनाए। फिर मुजीब ने बहाना बनाकर लड़की से हर तरह का संबंध खत्म कर दिया। पीड़िता ने जब उसके बारे में जानकारी जुटाई तो पता लगा कि उसका असली नाम मुजीब है। वह नूर महल इलाके में रहता है और मैकेनिक है।
इसी बीच किसी तरह युवती ने मुजीब से किसी तरह से संपर्क कर शादी करने के लिए कहा तो मुजीब ने युवती से इस्लाम अपनाने पर ही शादी करने की बात कही। फरियादिया ने इनकार किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। तब पीड़िता ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी।
इसके बाद युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मध्यप्रदेश धर्म स्वातंत्र्य कानून में मामला दर्ज कर 32 वर्षीय मुजीब को गिरफ्तार कर लिया है।





