Monday, March 16, 2026
Uncategorized

8 लोगो से शादी की,थानेदार ने भी बनाये सम्बंध,एड्स पीड़ित निकली लुटेरी दुल्हन

पंजाब के पटियाला में पकड़ी गई एक ‘लुटेरी दुल्‍हन’ के बारे में सनसनीखेज खुलासे से ह़ड़कंप मच गया है। झांसा देकर एक के बाद एक आठ शादियां करने वाली यह महिला एचआइवी पाजिटिव पाई गई है। मूल रूप से हरियाणा के कैथल की रहनेवाली इस महिला के शिकार हुए लोगों के अब एचआइवी टेस्‍ट कराए जाएंगे। इस शातिर महिला ने एक थानेदार पर भी दुष्‍कर्म करने के आरोपा लगाए थे।

इस महिला को पिछले दिनों पटियाला के जुल्का थाने की पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। महिला के मेडिकल टेस्‍ट में एचआइवी पाजिटिव पाए जाने  पुलिस ने उससे शादी करने वाले आठ लोगों से संपर्क कर उन्हें तुरंत एचआइवी टेस्ट करवाने को कहा है। दरअसल इस महिला ने गिरफ्तार किए जाने के बाद एसएचओ पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इसी को लकर इसका मेडिकल करवाया गया। हालांकि जब इसे मेडिकल के लिए ले जाया जाने लगा तो यह आरोपों से मुकर गई और कहने लगी कि वह टेस्ट नहीं करवाएगी।

पुलिस ने नियमों के अनुसार मेडिकल करवाया तो यह एचआइवी पाजिटिव आई। वहीं, दुष्कर्म होने के आरोप भी गलत पाए गए। थाना जुल्का इंचार्ज प्रदीप सिंह बाजवा ने कहा कि उक्त महिला के खिलाफ जानलेवा बीमारी फैलाने के आरोप में भी मामला दर्ज कर लिया गया है।

दो महिलाओं की भूमिका की जांच शुरू

पुलिस ने इस मामले में आठ शादियां करने वाली महिला के अलावा गिरोह के मास्टरमाइंड व्यक्ति, इसकी मां और थाना डांड जिला कैथल हरियाणा के एक गांव की रहने वाली महिला को पहले गिरफ्तार कर लिया है। रिमांड के दौरान नाभा की रहने वाली गिरोह की पांचवी सदस्य को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि गिरोह की छह शादियां करने वाली एक अन्य महिला ने 10 गर्भपात करवाए हैं। पुलिस का कहना है कि इन लोगों के साथ जुड़ी दो अन्य महिलाओं से भी पूछताछ की जा रही है।

ऐसे लोगों को शिकार बनाती थी महिला और उसका गिरोह

यह लुटेरी दुल्‍हन आठ शादियां करनेे के बाद नौवीं शादी करने की तैयारी कर रही थी। इसके लिए वह अपने गिरोहि के सदस्‍यों के साथ देवीगढ़ पहुंची थी। वहां पर ये सभी जुल्का थाना पुलिस के चंगुल में फंस गए। पांच दिन पहले पकड़े गए इस गिरोह से पूछताछ के बाद पता चला कि आरोपितों ने पंजाब के अलावा हरियाणा में नेटवर्क फैला रखा था। वहां वे तलाकशुदा व 30 से 40 साल की आयु वाले कुंवारे लोगों को तलाशते थे।

गुरुद्वारा साहिब या मंदिर में जाकर शादी करवाने के कुछ दिनों बाद ही यह लुटेरी दुल्‍हन पति व ससुराल वालों से झगड़ा शुरू कर देती थी। इसके बाद वह अलग होने व पुलिस केस करने की धमकियां देती थी। फिर मामले में मास्टरमाइंड राणा की एंट्री होती थी, जो पंचायती व परिवार समझौते का प्रस्ताव रखता था।

बदनामी के डर से शादी करने वाला व्यक्ति समझौता कर इन लोगों को पैसे व गहने देता था। शुरूआती जानकारी के अनुसार यह गिरोह एक लाख रुपए से लेकर तीन लाख तक लेने के बाद समझौता करता था। इसके बाद वह उससे अलग होकर नए शिकार की तलाश में जुट जाती थी। महिला ने फर्जी आधार कार्ड, उसके साथी ने दो अलग नंबर के आधार कार्ड, वोटर कार्ज व पहचान पत्र बना रखे थे।

Leave a Reply