Thursday, February 26, 2026
Uncategorized

लव जिहादी की संपत्ति कुर्क की, मददगार रिश्तेदार गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में नाबालिग लड़की का अपहरण कर धर्म परिवर्तन कराने के मामले में एसीजेएम कोर्ट ने आरोपित की संपत्ति कुर्क करने का आदेश दे दिया है। आदेश मिलते ही शनिवार (जनवरी 09, 2021) को सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में घर और जमीन को संलग्न किया गया। इससे पहले पुलिस ने शुक्रवार (जनवरी 08, 2021) को उनकी वैन को जब्त कर लिया था।

लड़की को भगा ले जाने का आरोप

मामला तंबौर थाने का हैं। जानकारी के मुताबिक इसी थाना क्षेत्र में बीती 26 नवंबर की रात एक जुबराईल नामक युवक गाँव की ही 19 वर्षीय हिंदू लड़की को अपने साथ भगा ले गया। युवती के गायब होने की जानकारी होने पर पिता ने थाने पर नामजद तहरीर देते हुए कार्यवाई की माँग की। पिता का आरोप है कि उसकी पुत्री अपने साथ जेवरात और नगदी लेकर जुबराईल के साथ गई हैं।

पिता का आरोप हैं कि जुबराईल अपने साथियों के सहयोग से उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपरहण कर भगा ले गया है। पिता का यह भी आरोप हैं कि समुदाय विशेष के युवक द्वारा उसकी बेटी का जबरन धर्म परिवर्तन कराकर उसे अपने साथ ले गया हैं लेकिन पुलिस ने इस मामले में लापरवाही बरती है।

मामला मीडिया के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने पिता के द्वारा लगाए गए आरोपों और दी गई तहरीर के आधार पर धारा 363, 366 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया और पुलिस ने इस पूरे मामले को लेकर 7 लोगों को हिरासत में लिया था, जिसमें आरोपित युवक का साथ देने के आरोप में युवक के बहनोई उस्मान और भाई इजराइल को पुलिस ने जेल भेज दिया।

पुलिस का कहना है कि मुख्य अभियुक्त जुबराइल की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर पीड़िता को भी बरामद कर लिया जाएगा। फिलहाल, इस मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है।

मुख्य आरोपित जुबराईल की तलाश में पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड और यूपी में बहराइच, लखनऊ, बदायूँ आदि जिलों में पुलिस दौड़ लगाती रही। लेकिन न अपहृत युवती मिली और न ही पुलिस को जुबराईल मिला। अब स्थानीय स्तर पर आरोपित पर नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply