जब बेटी पैदा हुई तब पता चला अफजल है पति, प्यार करते समय बताया था अशोक… अब नमाज भी पढ़वाया, घर से भी भगाया
अफ़ज़ल बोला”हिन्दू लड़की फसा कर मुसलमान बनाने की इजाज़त है”
उत्तर प्रदेश में लव जिहाद का केस सामने आया है। इस मामले में अलीगढ़ पुलिस ने 25 साल के व्यक्ति के खिलाफ अपनी असली पहचान छिपा कर शादी करने का केस दर्ज किया है। आरोपित ने अपनी पहचान अशोक राजपूत के तौर बताई थी, जबकि हकीकत में उसका नाम अफजल था।
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसे उसके पति की असली पहचान का पता उस वक्त चला, जब उसकी बेटी का जन्म हुआ। शिकायतकर्ता की पहचान पूजा सोनी के तौर पर हुई है। वो आरोपित से कुछ साल पहले दिल्ली में मिली थी।
पेशे से प्लंबर आरोपित ने उस दौरान पूजा को अपना परिचय अशोक राजपूत के रूप में दिया था। धीरे-धीरे दोनों में पहचान हुई और उन्हें प्यार हो गया। इसके बाद मार्च 2019 में दोनों ने एक मंदिर में शादी कर ली।
पुलिस को दी गई शिकायत में पूजा ने बताया कि लगभग दो साल से वह अपने पति के धर्म को लेकर अनजान थी। वह सोचती थी कि उसका पति एक हिंदू है, जबकि हकीकत में वह एक मुस्लिम व्यक्ति था।
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में शिकायतकर्ता के हवाले से लिखा गया है, ”इस साल 7 फरवरी को हमारी एक बेटी हुई। 22 मार्च को वह मुझे अलीगढ़ के रीत गाँव में अपने घर ले गया। वहाँ मुझे पता चला कि उसका नाम अफजल खान था। वहाँ मुझे नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया गया, पूजा करने से रोक दिया गया। 8 अप्रैल को उन्होंने मेरी बेटी को मुझसे छीन लिया और इसके बाद जबरदस्ती मेरा नाम बदल कर ‘अलना’ रख दिया।”
महिला ने कहा कि उसके पति और उसकी बहनों ने उन्हें घर से निकाल दिया और मथुरा में छोड़ दिया। पीड़िता ने बताया कि वह शादी के दो साल पूरे होने के बावजूद ससुराल वालों से नहीं मिली थी। पीड़ित महिला ने पति अफजल और उसकी बहनों के खिलाफ अलीगढ़ के लोढ़ा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस ने अशोक राजपूत उर्फ अफजल खान और उसकी बहनों के खिलाफ आईपीसी के सेक्शन 323 के तहत मामला दर्ज किया है। इसके अलावा आरोपितों पर लव जिहाद कानून के तहत भी केस दर्ज किया गया है। हालाँकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और शिकायतकर्ता पुलिस की निगरानी में है।