Wednesday, February 25, 2026
Uncategorized

हिन्दू दलित लड़की को फंसाया नाम विशाल रखकर,वीडियो भी बनवा लिया मर्जी से जा रही हूं वाला,अब्बा अम्मी,समेत रिश्तेदार शामिल षड्यंत्र में

मुस्लिम युवक ने हिंदू लड़की को भगाकर उससे निकाह कर लिया और फिर लड़की का वीडियो वायरल कराया, जिसमें लड़की मर्जी से निकाह की बात कह रही है. लड़की ने खुद को बालिग बताते हुए किसी भी प्रकार की कार्यवाही ना करने की मांग की है. हालांकि युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित विशाल, उसके भाई वसीम, निहाल और रईस के खिलाफ एससी-एसटी, अपहरण समेत कई धाराओं में शिकायत दर्ज की है.

युवती के पिता ने शिकायत में कहा कि जब वह गुरुवार सुबह उठे तो उनकी बेटी घर पर नहीं थी. शक के चलते वह आरोपितों के घर गए थे. लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि आरोपी विशाल ने उनकी बेटी से निकाह कर लिया है. जानकारी मिलने के बाद युवती के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. जब दबाव बढ़ा तो विशाल युवती को थाने लेकर पहुंचे और शादी को वैध बताया.

फिलहाल लड़की की मेडिकल जांच कराने के बाद उसे महिला थाने में भेज दिया गया और शनिवार को उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे. पुलिस ने बताया कि युवती ने 6 महीने पहले ही शादी कर ली है. हाई कोर्ट से सुरक्षा के संबंध में जोड़ें के पास आर्डर भी है. दोनों बालिग हैं और युवती के बयान के आधार पर ही आगे कार्रवाई होगी.

युवती वीडियो में खुद की मर्जी से निकाह की बात कह रही है. उसका कहना है कि उसे घर वाले परेशान कर रहे हैं. जबकि युवती के पिता ने आरोप लगाया है कि उससे जबरदस्ती ये सारी बातें कहलवाई गईं हैं. युवती के पिता का आरोप है कि आरोपी ने कोरोना काल में उनकी बेटी को अपने जाल में फंसा लिया और उसका ब्रेन वॉश कर दिया.

Leave a Reply