एनएसयूआई का वरिष्ट नेता स्वयं को राहुल गांधी का दाहिना हाथ बताता है और बड़े अधिकारियों नेताओं से संपर्क का दावा करता है।
शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में दूसरे समुदाय की छात्रा को प्यार के जाल में फांसने के बाद रेप की कोशिश करने वाले मोहम्मद शाहिद गौरी ने पुलिस पूछताछ में एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है. पुलिस को आरोपित ने बताया कि उसने एक अन्य युवती जो कि दूसरे समुदाय की थी, उसका धर्म परिवर्तन करवाकर उससे शादी की थी. कोतवाली पुलिस ने बताया कि एक छात्रा को 5 माह पहले इंस्टाग्राम आईडी पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने के बाद खुद को शाहिद के बजाय मनीष सैन बताकर चैटिंग कर बातचीत की. उसे प्यार के जाल में फांसा.।
मनीष बन हिंदू लड़की को ब्लैकमेल करने वाला शाहिद पाली में NSUI का सक्रिय कार्यकर्ता था। बांगड़ कॉलेज में हुए छात्रसंघ चुनाव में संयुक्त महासचिव के पद पर जीत भी हासिल की थी।
NSUI से जुड़ा रहा है मनीष बन हिंदू लड़की को ब्लैकमेल करने वाला शाहिद
राजस्थान के भीलवाड़ा में हिंदू लड़की को ब्लैकमेल करने के आरोप में पकड़ा गया शाहिद खान गोरी कॉन्ग्रेस की छात्र शाखा NSUI का सदस्य रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कॉलेज में उसने चुनाव भी जीत था। अंदेशा जताया जा रहा है कि उसने पहचान छिपाकर कई अन्य लड़कियों को भी शिकार बनाया है। शाहिद को 18 जुलाई 2022 को गिरफ्तार किया गया था।
दैनिक भास्कर के मुताबिक आरोपित शाहिद के कमरे की तलाशी में पुलिस ने फर्जी कागज और आधार कार्ड बरामद किया है। शाहिद पाली जिले के बादशाह झंडा का रहने वाला है। भीलवाड़ा के पंचवटी इलाके में उसने अपना नाम मनीष सेन बता किराए पर कमरा लिया था। पहचान छिपाने के लिए खुद ही आधार कार्ड भी एडिट कर लिया था।
वह भीलवाड़ा की एक मोबाइल कंपनी में काम कर रहा था। माना जा रहा है कि बीते 10 साल से वह पाली और भीलवाड़ा में अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग नामा से रहा है। साल 2014-15 में वह बांगड़ कॉलेज में हुए छात्रसंघ चुनाव में संयुक्त महासचिव के पद पर जीता था। वह पाली में NSUI का सक्रिय कार्यकर्ता था।
पुलिस को शाहिद गोरी के मोबाईल की जाँच में पीड़िता के कई फोटो मिले हैं। पुलिस यह जानने का भी प्रयास कर रही है कि कहीं उसने सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से कुछ और लड़कियों को भी तो शिकार नहीं बनाया है।
क्या है मामला
भीलवाड़ा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक कॉलेज छात्रा ने मनीष सेन बने शाहिद के खिलाफ ब्लैकमेल करने की शिकायत दर्ज करवाई थी। पीड़िता का कहना था कि शाहिद के पास उसकी कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें हैं। उसी के बलबूते वह उसे धमका कर कमरे में ले गया था। इस दौरान रेप का प्रयास किया। लेकिन लड़की के शोर मचाने पर वह सफल नहीं हो पाया। बाद में पीड़िता ने अपने परिजनों को सारी जानकारी दी। पुलिस के आगे शाहिद ने मनीष सेन के नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाने की बात कबूली थी।
Rajasthan: "NSUI leader Mohammed Shahid Gori had made social media accounts in the name of Manish Sen. He had also got Aadhaar using fake name. He used to trap hindu girls through his fake ID. He is currently in jail for attempt to rape" pic.twitter.com/o8LfvuFRpg
— Facts (@BefittingFacts) July 22, 2022






