राजस्थान के जिला नागौर में एक युवती को बहला फुसला कर भगा ले जाने की खबर है। यह नागौर के मकराना क्षेत्र के दातार कालोनी की। है युवती के पिता ने इस मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस स्टेशन में की है। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है। आरोपित का नाम आमिर हुसैन है। यह घटना 8 नवम्बर, 2021 (सोमवार) की बताई जा रही है।
#मकराना #Nagaur: एक 22 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला हुआ दर्ज,
मकराना निवासी युवती के पिता ने पुलिस थाना मकराना में दर्ज करवाया मामला,परबतसर के भवानी गांव के रहने वाले आमिर खान दरेस पर भगा ले जाने का लगाया आरोप@NagaurPolice @hanu_tanwar
— ZEE Rajasthan (@zeerajasthan_) November 11, 2021
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आरोपित आमिर 8 नवम्बर की सुबह लगभग 10 बजे युवती को ले कर फरार हो गया। इस काम को अंजाम देने के लिए उसने बाइक का प्रयोग किया है। बताया जा रहा है कि आमिर पहले युवती को बहन बोलता था। वह परबतसर से मकराना मजदूरी करने आया था। मकराना में वो दातार कालोनी में किराए पर कमरा ले कर रहता था
भाई बहन की बातों से उसने पीड़ित परिवार को पहले विश्वास में लिया। इसी रिश्ते से उसने अपनी जान पहचान बढ़ाई थी। धीरे – धीरे उसका पीड़ित परिवार में आना जाना हो गया। अब आमिर द्वारा मुँहबोली बहन के साथ किए गए इस कृत्य से लड़की के परिजन हैरान और परेशान हैं। पुलिस को दी गई शिकायत में लड़की के परिजनों ने आमिर हुसैन द्वारा लड़की के साथ कुछ गलत करने की भी संभावना जताई है।
#Nagaur #मकराना: युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला हुआ दर्ज
युवती के पिता ने पुलिस थाने में दर्ज करवाया मामला, भवानी गांव निवासी आमिर खान पर लगाया भगा ले जाने का आरोप, 8 नवंबर को सुबह 10 बजे बाइक पर बिठा कर ले गया था युवक….@NagaurPolice #RajasthanWithFirstIndia pic.twitter.com/F9R8F0LeA1
— First India News (@1stIndiaNews) November 11, 2021





