Thursday, February 26, 2026
Uncategorized

मुंह सिल कर पटरी पर लिटा दिया बुजुर्ग को,पत्नी और बेटे ने,ट्रेन ही नही आई

झारखंड के पलामू ज‍िले से एक स्तब्ध करने वाली घटना सामने आई है। 65 वर्षीय भोला राम को बुधवार की सुबह सिगसिगी रेलवे केबिन के समीप पटरी से बंधा हुआ बरामद किया गया। उसके मुंह की भी सिलाई की गई थी।
शर्मनाक! पत्नी और बेटे ने बुजुर्ग का मुंह सिला, फिर रेल की पटरी पर लिटा दिया
पत्नी और बेटे ने बुजुर्ग का मुंह सिला, फिर रेल की पटरी पर लिटा दिया।
उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि जिसके साथ सारी उम्र साथ निभाने की कसमें खाईं वो उसके साथ ऐसा कृत्य कर सकती है। बात यहीं पर खत्म नहीं होती। जिसे उसने जन्म दिया और जिसके चेहरे में वो रोज अपना अक्स देखता था, वो भी इस इसमें शरीक होगा। झारखंड का ये वाकया झकझोर करने वाला है।

झारखंड के पलामू ज‍िले से एक स्तब्ध करने वाली घटना सामने आई है। 65 वर्षीय भोला राम को बुधवार की सुबह सिगसिगी रेलवे केबिन के समीप पटरी से बंधा हुआ बरामद किया गया। उसके मुंह की भी सिलाई की गई थी। भोला राम पलामू जिले के भीतिहारा गांव के मंझलीघाट टोला का रहने वाला है उसने पुलिस को बताया कि वह रात में पेशाब करने के लिए उठा था। इसी बीच उसको कुछ लोगों ने पकड़ लिया।

भोला राम ने बताया कि उसकी दूसरी पत्नी सविता देवी ने पहली शादी से हुए बेटे व अन्य दो लोगों के साथ मिलकर मारपीट की। इसके बाद उसके मुंह को जबरन सिलकर रात करीब 11 बजे रेलवे पटरी पर रस्सी से उसके हाथ व पैर को बांध द‍िए। वो रात भर इसी हालत में पटरियों पर पड़ा अपनी मौत का इंतजार कर रहा था, लेकिन कहते हैं कि मारने वाले से बचाने वाला बड़ा होता है। उस ट्रैक से कोई ट्रेन नहीं गुजरी।

Leave a Reply