Tuesday, February 24, 2026
Uncategorized

मुसलमान लड़की ने इश्क़ के जाल में फंसाया,घर वालो ने की हत्या

मांं बाप के बुढ़ापे का इकलौता सहारा था। उसके कंधे पर मां बाप के साथ-साथ दो बहनों का भार भी था। घर की जिम्मेदारी के साथ अपने दोनों बहनों की शादी का दायित्व भी अमन पर ही था लेकिन इस घटना ने परिवार का सपना तोड़ दिया।

लखीमपुर

दो दिन पहले गन्ने के खेत में मिले युवक के शव का मामला शनिवार को गरमा गया। परिजनों ने युवक की मौत को प्रेम प्रसंग के चलते हत्या बताया है। उन्होंने कार्रवाई की मांग रखते हुए शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। मामला दो समुदायों के बीच का होने के कारण गांव में तनाव का माहौल बन गया है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव जैसे ही घर पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया। इसके बाद ग्रामीणों के साथ परिजनों ने शव सड़क पर रख चौराहे पर जाम लगा दिया।

सूचना पर पहुंचे सीओ राजेंद्र प्रसाद व थाना प्रभारी हनुमंत लाल तिवारी ने पीड़ित परिजनों को समझाया और कार्रवाई का आश्वासन भी दिया, लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं हुआ। एसडीएम कार्तिकेय सिंह ने परिवारजन को समझाने का प्रयास किया। परिवारजन तत्काल सजा देने पर अड़े रहे। घटना को लेकर एएसपी डा. सुरेंद्र प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे।

बहनों ने एसडीएम को दिया मांग पत्र, फांसी की मांग

तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद प्रशासन व पुलिस के अधिकारी पीड़ित परिजन सहित ग्रामीणों को समझा पाने में सफल हुए। मृतक की दोनों बहनों ने एसडीएम को मांग पत्र दिया है, जिसमें दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने व उनको फांसी की सजा दिलाने की मांग की गई है।

Lakhimpur News लखीमपुर के गोला कोतवाली का है मामला

दूसरे समुदाय की लड़की से था अमन का अफेयर

मृतक अमन के पिता राधेश्याम ने बताया कि उनके 22 वर्षीय बेटे का पास के गांव की दूसरे समुदाय की लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बुधवार की शाम सात बजे किसी का फोन अमन के पास आया था। तभी अमन घर से चला गया था और देर रात तक घर वापस नहीं आया था।

परिवार के लोग उसे ढूंढने में लगे थे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला था। इस पर गुरुवार को थाने गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए भी पहुंचे थे। तभी छोटे भाई सुनील के पास उक्त लड़की का फोन आया कि घर के पीछे गन्ने के खेत में अमन का शव पड़ा है। उनका आरोप है कि साजिश के तहत अमन को घर बुलाकर मारा गया है।

प्रेमिका और उसके घरवालों के खिलाफ मामला दर्ज

राधेश्याम ने अमन की प्रेमिका, उसके पिता रमजान, शेरअली, इरफान, सद्दाम, शाकिर, केशव, मनौबर, मुसद्दी, सलामत व सलामत अली उर्फ बबलू के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ राजेंद्र ने बताया कि दोषियों में लड़की सहित पिता व दो बहनों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है। मृतक के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

फौजी बनना चाहता था अमन, 10 को होनी थी परीक्षा

जानकारी मिली कि अमन फौज की तैयारी कर रहा था। कंपटीशन की तैयारी के लिए कोंचिंग आने-जाने के दौरान अमन का पास के गांव की लड़की के बीच प्रेम प्रसंग हुआ था। परिजनों ने बताया कि 10 जनवरी को अमन परीक्षा देने वाला था।

दो बहनों का इकलौता भाई और मां-बाप का सहारा था अमन

अमन मांं बाप के बुढ़ापे का इकलौता सहारा था। उसके कंधे पर मां बाप के साथ-साथ दो बहनों का भार भी था। घर की जिम्मेदारी के साथ अपने दोनों बहनों की शादी की जिम्मेदारी भी अमन पर ही थी, लेकिन इस घटना ने परिवार का सपना तोड़ दिया। मां बाप की रोते बिलखते कोई सुध नहीं थी। वहीं पर दोनों बहनों का भी रो-रोकर बुरा हाल था।

Leave a Reply