भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ऐसा सनसनीखेज खुलासा किया है एक वीडियो के माध्यम से की पूरी कांग्रेस सिर्फ शर्मसार हो सकती है,सोनिया राहुल के खास सलमान खुर्शीद की मॉनसिक गंदगी और ओछापन दिखाता है यह वीडियो।
ने कुछ ही देर पहले एक ट्वीट किया जिसकी शुरूआत उन्होंने की `शर्मनाक` लिखकर. सलमान खुर्शीद (Salman Khurshid) उनकी किताब `सनराइज ओवर अयोध्या` (Sunrise Over Ayodhya) को लेकर बीजेपी (BJP) के निशाने पर हैं.
भोपाल: सलमान खुर्शीद (Salman Khurshid) की हाल ही में आई किताब “सनराइज ओवर अयोध्या” (Sunrise Over Ayodhya) पर देशभर में विवाद जारी है. किताब लॉन्च होने के बाद से एक तरफ बीजेपी (BJP) लगातार उनपर हमलावर दिखाई दे रही है. वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस (Congress) में भी इसे लेकर दो गुट बन चुके हैं, जिनमें से एक सलमान खुर्शीद के खिलाफ खड़ा है. मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में भी उनके खिलाफ बयानबाजी जारी है. प्रदेश के गृहमंत्री पहले ही किताब बैन करने की घोषणा कर चुके हैं. अब भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya Tweet) ने एक ट्वीट किया है, जो सलमान खुर्शीद की मुश्किलें बढ़ा सकता है.
‘बच्चों में राष्ट्रविरोधी संस्कार सिखा रहे’
कैलाश विजयवर्गीय ने कुछ ही देर पहले एक ट्वीट किया जिसकी शुरूआत उन्होंने की ‘शर्मनाक’ लिखकर. आगे उन्होंने लिखा सोशल मीडिया से ये वीडियो मिला है. इसमें आईएनसी इंडिया (INCIndia) नेता सलमान खुर्शीद (salman7khurshid) ‘टुकड़ा-टुकड़ा गैंग’ वाले देशविरोधी नारे लगाकर नादान बच्चों में राष्ट्रविरोधी संस्कार सिखा रहे हैं. आगे जाकर यही संस्कार राष्ट्र के लिए खतरा बनते हैं. क्या कांग्रेस का यह वास्तविक चेहरा है?
देखिए वीडियो
दरअसल कैलाश विजयवर्गीय ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सलमान खुर्शीद दिख रहे हैं. साथ में और भी कई लोग खड़े हैं, जिनमें से एक की गोद में छोटा बच्चा है, जो जोर जोर से हमें चाहिए आजादी के नारे लगा रहा है. बच्चे के पीछे पीछे सलमान खुर्शीद और बाकी सब भी नारे लगाते दिख रहे हैं. देखिए पूरा वीडियो….
शर्मनाक !!!
सोशल मीडिया से ये वीडियो मिला है। इसमें @INCIndia नेता @salman7khurshid 'टुकड़ा-टुकड़ा गैंग' वाले देशविरोधी नारे लगाकर नादान बच्चों में राष्ट्रविरोधी संस्कार सिखा रहे है। आगे जाकर यही संस्कार राष्ट्र के लिए खतरा बनते है!
क्या कांग्रेस का यह वास्तविक चेहरा है? pic.twitter.com/KZNWL0Poh9
— Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) November 16, 2021





