Thursday, February 26, 2026
Uncategorized

दिल्ली में आक्सीजन पहुंचा दी केंद्र सरकार ने,केजरीवाल ने कोविड पर जितना खुद का कोविड विज्ञापन किया,3 साल की आक्सीजन आ जाती

 

‘दिल्ली

दिल्ली के कई अस्पताल बढ़ते कोरोना मरीजों के चलते ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे हैं। इसी को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र से गुजारिश की है कि वह दिल्ली को जल्द से जल्द ऑक्सीजन मुहैया कराएं। दिल्ली सरकार की मांग के बीच अब ऑक्सीजन की बड़ी खेप दिल्ली पहुंच चुकी है। इस बात की पुष्टि केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने की है।

उन्होंने बताया कि दिल्ली के रेलवे स्टेशन पर ऑक्सीजन की खेप पहुंच चुकी है जिसे 16 ट्रकों में भरकर अस्पतालों को सप्लाई किया जाएगा। एक ट्रक की क्षमता 20 हजार किलो ऑक्सीजन की है। इसे सप्लाई करने की जिम्मेेदारी दिल्ली पुलिस को दी गई है। हालांकि दिल्ली सरकार की तरफ से इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है।

के अस्पतालों में कुछ ही घंटे का ऑक्सीजन बाकी’, केजरीवाल ने हाथ जोड़कर कहा- ‘मोदी सरकार जल्द करे इंतजाम’
” alt=”” aria-hidden=”true” />सीएम अरविंद केजरीवाल

सीएम अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अस्पतालों पर खासा दबाव बढ़ गया है और यहाँ पर ऑक्सीजन तथा वेंटिलेटर समेत कई अहम सुविधाओं की भारी कमी की शिकायत की जा रही है। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में ऑक्सीजन की भारी किल्लत है। कुछ ही घंटे के लिए ऑक्सीजन बची हुई है और केंद्र सरकार तत्काल मुहैया कराए।

राष्ट्रीय राजधानी भी कोरोना महामारी से खासी त्रस्त है और रिकॉर्ड तोड़ संख्या में रोजाना नए केस सामने आ रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार (अप्रैल 20, 2021) को ट्वीट कर कहा, “दिल्ली में ऑक्सीजन की भारी किल्लत है। मैं फिर से केंद्र से अनुरोध करता हूँ दिल्ली को तत्काल ऑक्सीजन मुहैया कराई जाए। कुछ ही अस्पतालों में कुछ ही घंटों के लिए ऑक्सीजन बची हुई है।”

इसके बाद उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अस्पतालों की लिस्ट जारी की, जिनमें अगले कुछ घंटों में ऑक्सीजन खत्म होने वाली है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ”दिल्ली में अधिकतर अस्पतालों में केवल अगले 8 से 12 घंटे के लिए ही ऑक्सीजन उपलब्ध है। हम एक हफ़्ते से दिल्ली को ऑक्सीजन सप्लाई कोटा बढ़ाने की माँग कर रहे हैं जो कि केंद्र सरकार को करना है। अगर कल सुबह तक पर्याप्त मात्रा में अस्पतालों में ऑक्सीजन नहीं पहुँची तो हाहाकार मच जाएगा।”

प्रमुख सरकारी अस्पताल में बाकी ऑक्सीजन स्टॉक-

प्रमुख सरकारी अस्पताल में बाकी ऑक्सीजन स्टॉक-

DDU हॉस्पिटल- 12 घंटे

बुराड़ी हॉस्पिटल- 8 घंटे

अंबेडकर हॉस्पिटल- 24 घंटे

आचार्य भिक्षु हॉस्पिटल- 10-12 घंटे

दीप चंद बंधु हॉस्पिटल- 8 घंटे

संजय गांधी हॉस्पिटल- 12 घंटे

LNJP हॉस्पिटल- 12 घंटे

बाबा साहेब अंबेडकर हॉस्पिटल- 8-10 घंटे

प्रमुख प्राइवेट अस्पताल में बाकी ऑक्सीजन स्टॉक-

बी एल कपूर- 8-10 घंटे

बत्रा हॉस्पिटल- 8-9 घंटे

वेंकटेश्वर हॉस्पिटल- 4 घंटे

स्टीफेंस- 12-15 घंटे

गंगाराम हॉस्पिटल- 16-18 घंटे

होली फैमिली- 24 घंटे

मैक्स पटपड़गंज- 8-10 घंटे

बालाजी- 48 घंटे

श्री अग्रसेन- 48 घंटे

महाराजा अग्रसेन- 5 घंटे

 

 

इससे पहले मनीष सिसोदिया ने ट्वीट करते हुए कहा था, “ऑक्सीजन को लेकर सब अस्पतालों से SOS फोन आ रहे हैं। सप्लाई करने वाले लोगों को अलग-अलग राज्यों में रोक दिया जा रहा है। ऑक्सीजन की सप्लाई को लेकर राज्यों के बीच जंगलराज न हो, इसके लिए केंद्र सरकार को बेहद संवेदनशील और सक्रिय रहना होगा।”

वहीं, दूसरी ओर केंद्र ने मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट को सूचित किया कि फिलहाल दिल्ली में ऑक्सीजन की आपूर्ति में कोई कमी नहीं है और कुछ उद्योगों को छोड़कर ऑक्सीजन के अन्य तरह के औद्योगिक इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से अदालत को बताया गया कि 20 अप्रैल तक की स्थिति के अनुसार, मेडिकल ऑक्सीजन की आवश्यकता में 133 प्रतिशत की असामान्य बढ़ोतरी का अनुमान है। दिल्ली द्वारा बताई गई माँग का प्रारंभिक अनुमान 300 मीट्रिक टन का था जिसका संशोधित अनुमान बढ़कर 700 मीट्रिक टन हो गया।

केजरीवाल की केंद्र से अपील

गौरतलब है कि दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामले और ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार (अप्रैल 18, 2021) की सुबह पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात की और दोपहर में पीएम मोदी को भी पत्र लिखकर दिल्ली में केंद्र के अस्पतालों में 10 में से 7 हजार हजार बेड्स कोविड के लिए रिजर्व करने और ऑक्सीजन की सप्लाई करने की माँग की थी।

Leave a Reply