केआरके ने दावा किया है कि करण जौहर दिवालिया हो चुके हैं। इतना ही नहीं केआरके ने तो ये भी खुलासा किया है कि करण जौहर ने सुसाइड करने की कोशिश भी की थी।
केआरके बॉलीवुड के उन सितारों में से एक हैं जो कि अक्सर इंडस्ट्री की पोल खोलते रहते हैं। बीते कुछ समय में केआरके ने कई बार बॉलीवुड की धज्जियां उड़ाई हैं। फिल्म ब्रह्मास्त्र की रिलीज के बाद केआरके ने करण जौहर पर खूब निशाना साधा था। फिल्म ब्रह्मास्त्र के फ्लॉप होने के बाद केआरके ने करण जौहर को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा कर दिया है। केआरके ने दावा किया है कि करण जौहर दिवालिया हो चुके हैं। कंगाल होने के बाद करण जौहर की हालत खराब हो चुकी है। इतना ही नहीं करण जौहर तो सुसाइड करने की भी कोशिश कर चुके हैं।
अपने लेटेस्ट ट्वीट में केआरके ने लिखा, सूत्रों की मानें तो करण जौहर के घर में कुछ समय पहले ही जमकर ड्रामा हुआ है। करण जौहर ने सुसाइड करने की कोशिश की थी। करण जौहर की फिल्म ब्रह्मास्त्र के फ्लॉप होने के बाद उनको बहुत नुकसान हुआ है। करण जौहर कंगाल हो चुका है। ऐसे में मुकेश अंबानी ने करण जौहर को 300 करोड़ रुपए का लोन दिया है। अब सवाल ये उठता है कि करण जौहर अपनी बर्बादी के बारे में दुनिया को क्यों नहीं बता रहे हैं। इस फिल्म ने करण जौहर को तबाह कर दिया है।
केआरके के इस बयान ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। बता दें महीना भर पहले ही फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपए की कमाई की थी। करण जौहर की इस फिल्म में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, नागार्जुन, अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय जैसे सितारे नजर आए थे।
फिल्म ब्रह्मास्त्र की कमाई को लेकर भी केआरके करण जौहर पर निशाना साध चुके हैं। अपने एक ट्वीट के जरिए केआरके ने कहा था कि करण जौहर नकली आंकड़े दिखाकर अपनी फिल्म की सफलता दिखा रहे हैं। केआरके ने लिखा था कि फिल्म ब्रह्मास्त्र के रिलीज होने के बाद सिनेमाघर खाली पड़ गए हैं। उसके बाद भी ये फिल्म दबरदस्त कमाई कर रही है। लगता है कि मार्स और ज्यूपिटर से एलियन ये फिल्म देखने आ रहे हैं।






