Tuesday, February 24, 2026
Uncategorized

पकड़ाया इस्लामिक आतंकवादी: हिन्दू आधार कार्ड

 

NIA ने JMB के आतंकी अब्दुल मन्ना को सुभाषग्राम से दबोचा है. सूत्रों का कहना है कि वह 2 वर्ष पूर्व बांग्लादेश से बंगाल आया था. उसने फर्जी आधार कार्ड और वोटर आईडी भी भी बनवा लिया था. NIA ने आतंकी को विशेष सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है.
बता दें कि इसके पहले भी पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद, मालदा और दक्षिण 24 परगना से आतंकियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. एक विशेष खुफिया इनपुट पर कार्रवाई करते हुए आज सुबह एनआईए ने आतंकी को पकड़ा है. NIA के अधिकारियों का कहना है कि इस आतंकी का बांग्लादेश के आतंकियों के साथ सीधा संपर्क था. कुछ दिन पहले गिरफ्तार किए गए आतंकियों से पूछताछ के बाद उसके नाम का खुलासा हुआ था.
बता दें कि कोलकाता STF, कोलकाता पुलिस बल ने तीन JMB संचालकों नजीउर रहमान पावेल, मिकैल खान और रबीउल इस्लाम को अरेस्ट किया गया था. वे दक्षिण 24 परगना के बेहला इलाके में रह रहे थे. वहीं, पहचान छुपाने के लिए पावेल ने हिंदू नाम जयराम बेपारी का उपयोग किया था. उसने और मिकैल खान उर्फ शेख सब्बीर ने हरिदेवपुर इलाके में दो हिंदू महिलाओं से मित्रता की और शादी करने की योजना बनाई थी. इससे उन्हें संदेह पैदा किए बगैर अधिक लोगों को भर्ती करने में सहायता मिलती.

गुप्त सूचना के आधार तलाशी के दौरान हुआ गिरफ्तार

एनआईए के एक अधिकारी ने बताया कि एनआईए के दल ने एक गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को सुभासग्राम इलाके में तलाशी अभियान चलाया और बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया. आतंकी के पास से फर्जी मतदाता पहचान पत्र और आधार कार्ड जब्त किए गए हैं. उससे पूछताछ की जा रही है.

आतंकी के पास से कई दस्तावेज भी बरामद

एनआईए अधिकारी ने बताया कि हम पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वह कब और कैसे भारत में घुसा. अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध के पास से आतंकवादी संगठन से जुड़े कई दस्तावेज जब्त किए गए हैं.

कई आतंकी संगठन से हो सकते हैं इस आतंकी के संबंध

वहीं, सूत्रों ने बताया है कि गिरफ्तार आतंकवादी के नाम का खुलासा अभी नहीं हुआ है. ये आतंकी इस साल जुलाई में पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किए गए चार जेएमबी आतंकवादियों का करीबी माना जा रहा है. संदेह है कि इस आतंकवादी के अल-कायदा और हरकत-उल-जिहाद अल-इस्लामी (हूजी) के साथ संबंध हो सकते हैं.

सूत्रों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में पिछले कुछ वर्षों में भारतीयों सहित कई जेएमबी गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. जेएमबी ने साल 2016 में ढाका के एक मशहूर कैफे में आतंकी हमला किया था, जिसमें 17 विदेशियों सहित 22 लोग मारे गए थे. जेएमबी अब भारत में अपना जाल फैलाने की कोशिश कर रहा है.

 

Leave a Reply