Sunday, March 22, 2026
Uncategorized

गौवंश से भरा ट्रक ग्रामीणों पर चढ़ाने का प्रयास,गौ तस्कर नाज़िर अहमद,शेख लाला और मुश्ताक की जमकर पिटाई,ट्रक दुर्घटना में घायल नाज़िर अहमद मर गया

विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि लोगो ने जब ट्रक रोकने की कोशिश की तो गाड़ी भीड़ पर चढ़ा कर निकालने की कोशिश की गई जिससे ग्रामीण मरते मरते बचे,इसी के बाद ट्रक जाकर पेड़ से टकरा गया।

मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा में हुई मॉब लिंचिंग की एक घटना में भीड़ ने तीन लोगों की जमकर पिटाई की। इसमें एक की मृत्यु हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पिटाई करने वाले आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया है। आरोप है कि तीनों लोग एक ट्रक में तीस गायों को लेकर जा रहे थे। रास्ते में उनका वाहन पेड़ से टकरा गया। जिसके बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ट्रक में गायों को ठूंस-ठूंसकर भरा देख लोग भड़क गए और उन्होंने युवकों की बुरी तरह पिटाई कर दी।

दो गायों की मृत्यु से भड़के लोग
जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार देर रात बराखड गांव की है। ट्रक पेड़ से टकराने के कारण 2 गायों की मौत हो गई। इसी बात से नाराज ग्रामीणों ने ट्रक चालक और उसके दो साथियों के साथ जमकर मारपीट की। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां नाजिर अहमद नाम के युवक की मौत हो गई। नाजिर अहमद, शेख लाल और मुस्ताक गोवंश से भरा ट्रक हरदा से नर्मदापुरम के नंदरवाड़ा लेकर जा रहे थे।

Leave a Reply