Tuesday, March 24, 2026
Uncategorized

दलित युवती से बलात्कार किया मोहम्मद इरफान खान ने,अजमेर दरगाह के पास फांसा

राजस्थान के अजमेर (Ajmer News) में रामगंज पुलिस थाने में दर्ज गुमशुदगी का मामला बलात्कार का निकला. इंदौर के इरफान नाम के युवक पर दलित युवती ने इंदौर ले जाकर 2 दिन बलात्कार (Rape ) करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है.
पुलिस (Ajmer Police) ने इस मामले में आरोपी इरफान को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे आज अदालत में पेश किया जाएगा. पुलिस उप अधीक्षक मुकेश सोनी के अनुसार रामगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती की गुमशुदगी के मामले में जब इस युवती को दस्तयाब किया गया तो युवती ने आरोप लगाया कि इंदौर निवासी इरफान उसे अजमेर में मिला था.

वहीं, बस में हुई इस मुलाकात के दौरान ही उसने उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ इंदौर ले गया, जहां लगातार दो दिन तक उसके साथ बलात्कार किया और बाद में जब उसने विरोध किया तो उसे वापस अजमेर छोड़ने आया. इसी दौरान पुलिस ने उस युवक को गिरफ्तार कर लिया और अब रामगंज थाना पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

Leave a Reply