Sunday, March 22, 2026
Uncategorized

मस्जिद से बाहर निकला मोहम्मद इम्तियाज हुसैन,करने लगा बछड़े का रेप,जमकर पिटाई, पुलिस के हवाले

अमरेश बसन्ना ने बछड़े को अन्य गायों के साथ खेत में चरने के लिए छोड़ दिया था। वहाँ पास में एक मस्जिद भी है। इसी बीच इम्तियाज हुसैन मियां ने मौका पाकर बछड़े को एक पेड़ से बाँध दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

 

कर्नाटक के रायचूर जिले से बछड़े के साथ रेप की घटना सामने आई है। आरोपित इम्तियाज हुसैन मियां रंगे हाथ पकड़ा गया है। उसने मस्जिद से लगे खेत में इस घटना को अंजाम दिया।

24 वर्षीय मियाँ को पुलिस ने सोमवार (2 जनवरी 2023) को पकड़ा। पुलिस पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमरेश बसन्ना ने बछड़े को अन्य गायों के साथ खेत में चरने के लिए छोड़ दिया था। वहाँ पास में एक मस्जिद भी है। इसी बीच आरोपित ने मौका पाकर बछड़े को एक पेड़ से बाँध दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब आसपास के लोगों ने इम्तियाज हुसैन को यह कुकृत्य करते देखा, तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद बछड़े के मालिक ने हुसैन के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार, आरोपित ने प्रारंभिक जाँच में ही अपना जुर्म कबूल कर लिया।

इस तरह की यह पहली घटना नहीं है। अगस्त 2022 में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में गाय के साथ घिनौनी हरकत करने का मामला सामने आया था। ई-रिक्शा चालक शोएब को गाय के साथ गंदा काम करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था। इसी तरह छत्तीसगढ़ के रायपुर में जुलाई 2022 में गाय के चारों पैर बाँधकर दुष्कर्म करने वाले शहरे आलम को पकड़ा गया था। उसका वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें वह लोगों के आगे ‘बहक कर’ गाय के साथ गलत काम करने की बात स्वीकार कर रहा था।

फरवरी 2022 में राजस्थान के भिवाड़ी से भी इस तरह की एक घटना सामने आई थी। गाय के साथ रेप का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में एक युवक गाय के मुँह पर पैर रखकर खड़ा था और दूसरा उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। उनका साथी इसका वीडियो बना रहा था। इस मामले में जुबेर और मोहम्मद चुन्ना को तत्काल गिरफ्तार किया गया था।

Leave a Reply