Thursday, February 26, 2026
Uncategorized

मौलवी अब्दुल हफ़ीज़ को अब्बा कह कर बुलाती थी,मौलवी ने कहा मरने वाले हैं बेटा और पति,फिर….

मुजफ्फरपुर के सरैया थाना इलाके में एक ढोंगी ने महिला की झाड़-फूंक करने के बहाने उसके साथ रेप किया। हालांकि, ढोंगी को महिला के पति ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने सरैया थाना में उसे रखा गया है। पीड़िता ने उसके खिलाफ FIR दर्ज कराया है। आरोपित अब्दुल हाफिज करजा थाना के रक्सा का रहने वाला है। SDPO राजेश शर्मा ने बताया कि महिला का मेडिकल जांच कराने की कवायद की जा रही है। आरोपित को जेल भेजा जाएगा।

पीड़िता ने बताया कि वह मूल रूप से वैशाली की रहने वाली है। वह अपने पति और बच्चों के साथ सरैया में डेरा लेकर रहती है। आरोपित घूमते हुए उसके डेरा पर पहुंचा। पहले तो उसने इधर-उधर की बात की। फिर कहा कि तुम्हारे परिवार और भयंकर संकट मंडरा रहा है। तुम्हारा बेटा मर जाएगा और पति की भी 40 दिन में मौत हो जाएगी। यह सुनकर महिला और उसका पति डर गए। पूछा कि बाबा क्या उपाय है इसका तो आरोपित ने कहा कि रात में तंत्र-मंत्र से उपाय करना होगा, तभी यह संकट दूर होगा।

पति को बाहर रुकने को कहा

महिला को एक कमरे में ले गया। उसके पति को कहा तुम बाहर रुको। पति के सामने यह तंत्र काम नहीं करेगा। पति बाहर चला गया। फिर कमरे की कुंडी बन्द कर दी। काला कपड़ा बिछाया। महिला को सामने बैठाया और दोनों हाथ की मुट्ठी बांधने और आंख बंद रखने को कहा। खुद ढोंगी ने पान खा लिया। फिर एक पाउडर महिला के शरीर और चेहरे पर छिड़क दिया। महिला का शरीर सिहरने लगा। इसके बाद वह बेहोश हो गई। । तभी ढोंगी ने उसके कपड़े उतार दिए और रेप करने लगा।

बेटे और पति के मौत होने की कही बात

कुछ देर बाद महिला को हल्का होश आया। उसने देखा कि ढोंगी उसके साथ गलत कर रहा है। उसने ढोंगी को अब्बा तक कहकर पुकारा। फिर भी वह नहीं सुना। महिला ने चिल्लाकर अपने पति को आवाज दी। फिर वह अंदर आया और अपनी पत्नी को बचाया। ढोंगी को पकड़कर कमरे में बंद कर दिया गया। रविवार को पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया। तब उसे गिरफ्तार कर पुलिस ले गयी।

Leave a Reply