जिसे राखी बांध बनाया भाई, उसी ने जबरन किया निकाह…
पाकिस्तानी महिला का दर्द
सिंध प्रांत में रहने वाली पीड़िता रीना मेघवार को कोर्ट के आदेश पर उनके माता-पिता को सौंप…
पाकिस्तान (Pakistan) में जबरन धर्म परिवर्तन (Religion Conversion) और निकाह (Nikah) की शिकार महिला का नाम रीना मेघवार बताया गया है. मेघवार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपना दर्द बयां कर रही हैं. पढ़ें ये रिपोर्ट
पाकिस्तान (Pakistan) में धर्म परिवर्तन (Religion Conversion) कर महिला का जबरन निकाह कराने के आरोपी के लिए सख्त सजा की मांग तेज हो गई है. इस बीच सिंध प्रांत में रहने वाली पीड़िता रीना मेघवार को कोर्ट के आदेश पर उनके माता-पिता को सौंप दिया गया है. रीना मेघवार ने इस दौरान आपबीती सुनाई है. उन्होंने बताया कि कैसे उसके मुंहबोले भाई ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी. उन्होंने रक्षाबंधन के मौके पर अपने पड़ोस में रहने वाले कासिम काशखेली को राखी बांधकर से उसे अपना ‘भाई’ बनाया था. बाद में उसी ने अपहरण कर जबरन इस्लाम कबूल कराया और निकाह कर लिया.
पाकिस्तान की महिला पत्रकार ने रीना मेघवार का वीडियो टि्वटर पर अपलोड किया था. वीडियो वायरल होने के बाद पाकिस्तान पुलिस ने सोमवार को महिला को छुड़ाया. बाद में महिला पत्रकार ने दोषियों के पकड़े जाने की बात भी ट्वीट की है. रीना मेघवार को 13 फरवरी को कासिम काशखेली ने दक्षिणी सिंध प्रांत के बदीन जिले के केरिओगजर इलाके से अगवा कर लिया था.
‘मेरे माता-पिता व भाइयों को मार डाला जाएगा’
मेघवार का एक वीडियो कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें वह कह रही है, ‘कृपया मुझे मेरे माता-पिता के पास भेज दो, मुझे जबरन लाया गया है. मुझे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है. कहा गया है कि मेरे माता-पिता व भाइयों को मार डाला जाएगा.’
अदालत ने दिया मामला दर्ज करने का आदेश
रीना मेघवार को सोमवार को बदीन की एक स्थानीय सत्र अदालत में पेश किया गया, जहां उसने एक बयान में कहा कि उसने इस्लाम कबूल नहीं किया था. आरोपी ने मुस्लिम महिला के रूप में उससे जबरन शादी करने के लिए झूठे दस्तावेज तैयार किए थे. अदालत ने उसका बयान दर्ज करने के बाद पुलिस को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया है.
आरोपी के परिवार का ये है दावा
वहीं, आरोपी के परिवार का दावा है कि मेघवार ने इस साल फरवरी में अपना घर छोड़ दिया था. उसने कथित तौर पर शादी कर ली और नाम बदल लिया. उधर, एसएसपी सेथर ने कहा कि लड़की के माता-पिता ने पहले आरोपी के खिलाफ पुलिस रिपोर्ट दर्ज कराई थी. अपहरण व जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ सिंध हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. जांच जारी है
"Tied rakhi to a Muslim neighbouring boy, made him my brother, he kidnapped me and got married." Reena Meghwar, a Hindu girl who was forcibly converted and married after being abducted by neighbour in Kadio Ghanour, returns to her parents: @amarguriro https://t.co/8yZBD06wrV
— Naila Inayat (@nailainayat) July 27, 2021





