झारखंड में समुदाय विशेष के लड़को द्वारा माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने भगवान की मूर्तियों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। ऐसा करते देख एक महिला ने देख लिया और शोर मचा दिया। मौके पर जमा भीड़ ने उन दोनो को वहीं सबक सिखाया।
धनबाद: झारखंड के धनबाद जिलें में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां शुक्रवार 30 सितंबर के दिन समुदाय विशेष के लोगों द्वारा प्रदेश में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गई। दरअसल दोनो आरोपी मंदिर में तोड़फोड़ की जा रही थी। वहीं पूरी घटना का दूसरा आरोपी इसका वीडियो बना रहा था। युवकों द्वारा की जा रही तोड़फोड़ को वहां गुजर रही महिला ने देख और शोर मचा दिया। उसकी आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए और युवको की हरकत को देख गुस्सा होकर दोनो की वहीं पिटाई कर दी। वहीं पुलिस को उन दोनो आरोपियों को लोगों से छुड़ाने में पसीने छूट गए। सूचना पर मौके पर पहुंची गोविंदपुर थाना पुलिस को लिखित समझौते के बाद ग्रामीणों ने दोनों युवको को उनके हवाले किया। घटना जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र की जमडीहा पंचायत के कुबरीटांड़ गांव में शुक्रवार के दिन की बताई जा रही है।
मंदिर के अंदर घुस की तोड़फोड़, तो दूसरा बनाता रहा वीडियो
घटना के बाद मौके पर जमा ग्रामीणों की भीड़ ने बताया कि आरोपी इम्तियाज अंसारी ने मंदिर में घुसकर वहां शिवलिंग और हनुमान जी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचा रहा था,जबकि उसका एक साथी आरोपी जाहिद अंसारी इसका वीडियों बना रहा था। आरोपी ने मूर्तियों के अलावा वहां के छोटे छोटे मंदिरों को भी नुकसान पहुंचाया। दोनों को ऐसा करते एक महिला ने देख लिया और शोर मचाकर गांव के लोगों को इकट्ठा कर लिया। गांव के लोगों ने दो में से एक को पकड़ लिया, इस दौरान उसका दूसरा साथी भाग निकला। गुस्साएं ग्रमीणों ने एक आरोपी इम्तियाज को खंबे से बांधकर जमकर पिटाई कर दी।
दूसरे आरोपी को थाना भेजने पर भड़के ग्रामीण
अपने साथी को पकड़ा हुआ देखकर दूसरा साथी जाहिद वहां से भाग निकला पर फिर माहौल शांत होता देख वापस आया पर तब तक लोगों ने उसे पहचान लिया और उसकी भी पिटाई करने लगी। पर तभी वहां मौके पर पहुंची गोविंदपुर थाना पुलिस ने किसी तरह से भीड़ से निकाल उसे थाने पहुंचा दिया इसके बाद लोगों का गुस्सा और भड़क गया और उन्होंने पहले आरोपी इम्तियाज को वहां से ले जाने से मना कर दिया। घटनास्थल पर पहुंचे गोविंदपुर थाना प्रभारी उमेश प्रसाद सिंह स्थिति नियंत्रित करने में काफी परेशानी हुई।






