Tuesday, February 24, 2026
Uncategorized

बकरी चोर गिरोह गिरफ्तार….,शहर में मचा था बवाल,मोहम्मद दिलशाद, ,अशफ कुरैशी, मोहम्मद राजा

 

रांची जिले के नामकुम इलाके में पिछले कई दिनों से हो रही बकरी और मवेशी चोरी से लोग परेशान थे. इस बीच रविवार को पलांडू गांव के ग्रामीणों ने बकरी चोरी कर भाग रहे कार सवार तीन चोरों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. पकड़े गए चोरों में विक्की उर्फ मोहम्मद दिलशाद, अशफ कुरैशी (दोनों कांटाटोली निवासी) एवं गुमला निवासी मोहम्मद राजा शामिल हैं. पुलिस ने कार भी जब्त कर ली है.

ग्रामीणों ने ऐसे तीनों चोरों को पकड़कर पुलिस को सौंपा

ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र से आए दिन बकरी और मवेशियों की चोरी हो रही थी. इसे लेकर ग्रामीण परेशान थे. रविवार की दोपहर कार से तीनों चोर पलांडू गांव पहुंचे एवं एक बकरी को पकड़कर कार में रख दिया. पास में बकरी के मेमने को एक युवक ब्रेड का लालच देकर अपने पास बुलाने लगा. तभी एक बच्चे ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी. परिजन बाहर निकले तो तीनों कार (जेएच 01एएच7679) से भागने लगे. उन्होंने शोर मचाया एवं अन्य लोगों को मोबाइल से सूचना दी. इसके बाद गोलबंद ग्रामीणों ने सभी मुख्य रास्तों को घेर लिया. पलांडू मडई के पास ग्रामीणों को देख कार चालक ने ग्रामीणों पर कार चढ़ाने का भी प्रयास किया लेकिन ट्रैक्टर लगाकर उन्हें रोका गया. तीनों कार छोड़कर भागने लगे तो खदेड़कर उन्हें पकड़ा गया एवं पुलिस को सौंप दिया. मामले में ललिता केशरियार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है.

Leave a Reply